मध्यप्रदेशसिवनी

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विधायक दिनेश राय मुनमुन का सघन जनसंपर्क अभियान

चमारी और बीजादेवरी मंडल में विकास कार्यों का निरीक्षण, ग्रामीणों से करेंगे संवाद

दिनेश राय मुनमुन जनसंपर्क अभियान – मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सघन जनसंपर्क

Seoni, 10 June 2026
सिवनी यशो:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 05 जून से 21 जून 2026 तक “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन आज चमारी एवं बीजादेवरी मंडल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे तथा ग्रामीणजनों, प्रबुद्ध नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद कर क्षेत्रीय समस्याओं और जनसुविधाओं को लेकर चर्चा करेंगे।

विकास कार्यों का करेंगे अवलोकन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विधायक श्री मुनमुन प्रातः 10 बजे से चमारी मंडल अंतर्गत निर्मित एवं निर्माणाधीन विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे स्थानीय नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विकास संबंधी सुझाव प्राप्त करेंगे।

अपराह्न 4 बजे से विधायक श्री मुनमुन बीजादेवरी मंडल क्षेत्र में पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का अवलोकन करेंगे। साथ ही ग्रामीणजनों से जनसंवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी लेंगे। रात्रि विश्राम बीजादेवरी में रहेगा।

मोदी नेतृत्व में देश ने हासिल की नई उपलब्धियां

विधायक  दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां प्राप्त की हैं। केंद्र सरकार की योजनाओं से गांव, गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं को व्यापक लाभ मिला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व के मार्गदर्शन एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल जी तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी की मंशानुसार प्रदेश एवं सिवनी विधानसभा क्षेत्र में विकास एवं जनकल्याण के कार्यों को निरंतर गति दी जा रही है।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

विधायक श्री मुनमुन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य से जनसंपर्क, संवाद और विकास कार्यों की सतत समीक्षा की जा रही है।

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं तथा “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान को सफल बनाएं।

https://www.jagran.com/news/national-pm-modis-12-years-nda-govt-achievements-indias-growth-40267887.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button