मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

हरनाखेड़ी में खनिज विभाग की कार्रवाई पर बवाल, ट्रैक्टर जब्ती के विरोध में थाने के सामने धरना

पेंच नदी में अवैध रेत उत्खनन की जांच के बीच ग्रामीणों का प्रदर्शन, भाजपा नेता भी पहुंचे समर्थन में

हरनाखेड़ी ट्रैक्टर जब्ती मामला – जब्ती पर बवाल, ग्रामीणों ने थाने के सामने दिया धरना

Chhindwara 10 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाखेड़ी गांव में खनिज विभाग द्वारा अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के संदेह में की गई कार्रवाई के बाद विवाद की स्थिति बन गई।

खनिज विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर चार ट्रैक्टर जब्त किए और उन्हें थाना परिसर में खड़ा कराया, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी फैल गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण थाना चांद पहुंच गए और थाने के सामने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।

घरों के सामने खड़े खाली ट्रैक्टर जब्त करने पर आक्रोश

ग्रामीणों का आरोप है कि खनिज विभाग ने गांव में पहुंचकर घरों के सामने खड़े खाली ट्रैक्टरों को बिना स्पष्ट जानकारी दिए जब्त कर लिया।

यह भी पढ़े :- नकली डीएपी और अवैध उर्वरक कारोबार का बड़ा खुलासा, 150 बैग जब्त, एफआईआर दर्ज

इससे प्रभावित परिवारों और ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि कोई अवैध गतिविधि हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच हो, लेकिन बिना पर्याप्त जानकारी के कार्रवाई करना उचित नहीं है।

थाने के सामने नारेबाजी और धरना

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण चांद थाना पहुंचे। इस दौरान भाजपा नेता बंटी पटेल भी ग्रामीणों के साथ मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने थाना परिसर के सामने सड़क पर बैठकर धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।

ग्रामीणों ने मांग की कि जब्त किए गए ट्रैक्टरों के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी जाए और निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़े :- रेलवे फाटक की सड़क, बिखर रही चेकर टाइल्स, हादसे का बढ़ा खतरा

पेंच नदी में अवैध रेत उत्खनन का मामला

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार पेंच नदी से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतों के आधार पर खनिज विभाग द्वारा यह कार्रवाई की गई है। विभागीय टीम ने संदिग्ध वाहनों को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

जिला खनिज अधिकारी ने नहीं उठाया फोन

मामले में जिला खनिज अधिकारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इससे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों में और अधिक असंतोष देखने को मिला।

एसडीएम बोले – कार्रवाई खनिज विभाग का विषय

इस मामले में एसडीएम चौरई प्रभात मिश्रा ने बताया कि खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए कुछ ट्रैक्टर जब्त किए गए हैं। पेंच नदी से अवैध रेत उत्खनन का मामला सामने आया है और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़े :- आदानी पॉवर प्लांट और छिंदवाड़ा प्लस परियोजना का कार्य जल्द शुरू हो : सांसद बंटी विवेक साहू

कार्रवाई पर उठे सवाल

घटना के बाद क्षेत्र में खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा तेज हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन को कार्रवाई के दौरान पारदर्शिता और स्पष्टता बनाए रखना चाहिए, ताकि आम लोगों में भ्रम और आक्रोश की स्थिति न बने।

https://globalindiatv.in/news.php?id=major-crackdown-by-the-administration-on-illegal-mining-and-transportation-627661

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button