सिवनीमध्यप्रदेश

हर घर तक पहुंचे शुद्ध पेयजल, जल एवं स्वच्छता समिति बैठक में सांसद कुलस्ते ने दिए सख्त निर्देश

जल जीवन मिशन की 752 नल जल योजनाओं की समीक्षा, पायली और संगमघाट योजनाओं की धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

जल एवं स्वच्छता समिति बैठक सिवनी में सांसद कुलस्ते ने दिए सख्त निर्देश

हर घर तक गुणवत्तायुक्त पेयजल पहुंचाना शासन की प्राथमिकता

Seoni, 18 June 2026
सिवनी यशो:- जिले में पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की। बैठक में जल जीवन मिशन, समूह एवं एकल नल जल योजनाओं तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत संचालित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय, विधायक कमल मर्सकोले, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञानचंद सनोड़िया सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं कलेक्टर नेहा मीना, पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी, वनमंडलाधिकारी महेंद्र सिंह उइके, वनमंडलाधिकारी गौरव मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ अंजली शाह, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप एवं संबंधित विभागों के अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।

यह भी पढ़े :-कांग्रेस अपनी विफलताओं और आंतरिक षड्यंत्रों पर पर्दा डालने के लिए “नारी सम्मान” का सहारा ले रही : नीता पटेरिया

बैठक में सर्वप्रथम जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिले में संचालित एकल नल जल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में 752 एकल नल जल योजनाएं स्वीकृत हैं, जिनके माध्यम से ग्रामीण परिवारों तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

इस पर सांसद श्री कुलस्ते ने निर्देश दिए कि सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए तथा लक्षित सभी परिवारों को पेयजल सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

समीक्षा के दौरान बंडोल, झुरकी, सिद्धघाट, संगमघाट एवं पायली समूह नल जल योजनाओं की प्रगति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सांसद श्री कुलस्ते ने पायली एवं संगमघाट समूह नल जल योजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जिले के किसी भी क्षेत्र में पेयजल संकट की स्थिति उत्पन्न नहीं होनी चाहिए और सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए।

यह भी पढ़े :-सांसद आज गांवों में लगाएंगे चौपाल, करोड़ों के विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जनप्रतिनिधियों ने ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने पर जोर दिया।

अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वच्छता सारथियों के माध्यम से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े :-राष्ट्रपति मुर्मू के एमपी दौरे से बढ़ेगा प्रदेश का गौरव: इंदौर में स्वागत कर बोले सीएम डॉ. मोहन यादव

सांसद श्री कुलस्ते ने कहा कि स्वच्छता और सुरक्षित पेयजल दोनों ही बेहतर स्वास्थ्य की आधारशिला हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल आपूर्ति और स्वच्छता से जुड़ी सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा जनभागीदारी बढ़ाकर गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जाए।

यह भी पढ़े :-“अपने कर्मों से गर्त में जा रही कांग्रेस, नौसिखिए चला रहे पार्टी : मोहन यादव”

बैठक के अंत में समिति ने जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करने के लिए विभागीय अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

साथ ही यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र परिवार तक पहुंचे और जिले में पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान हो।

http://ashoknagar.mpinfo.org/TodaysNews?newsid=20260313N136&fontname=Mangal&LocID=46&pubdate=03/13/2026

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button