मध्यप्रदेशदेश विदेश

जबलपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ योग कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को बताया स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन की सर्वोत्तम पद्धति

जबलपुर योग दिवस कार्यक्रम – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ जबलपुर में योग करेंगे मुख्यमंत्री मोहन यादव

Bhopal 20 June 2026
भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वे जबलपुर में आयोजित विशेष योग कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ सहभागी बनेंगे।

उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य उपहार है, जिसने आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन की दिशा दिखाई है।

यह भी पढ़े :- सिवनी के 8 युवाओं का भारतीय सेना में चयन, निःशुल्क प्रशिक्षण देने वाले गुरुओं का हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सनातन संस्कृति में योग का महत्व भगवान श्रीकृष्ण के काल से ही सर्वस्वीकृत और सार्वभौमिक रहा है।

योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं, बल्कि आत्मिक और मानसिक संतुलन का भी आधार है।

यह भी पढ़े :- योग और मेडिटेशन से सफलता व लक्ष्यों की सहज सिद्धि संभव : ब्रह्माकुमारी ज्योति दीदी

उन्होंने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज विश्वभर में करोड़ों लोग योग को अपनाकर स्वस्थ एवं निरोगी जीवन की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

संयुक्त राष्ट्र द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिलना भारत की सांस्कृतिक शक्ति और योग की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग केवल प्राणायाम और आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासित, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की सर्वोत्तम पद्धति है।

यह भी पढ़े :- NEET-2026 परीक्षार्थियों को राहत: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा विशेष मेमू ट्रेन, 10 ट्रेनों में 40 अतिरिक्त कोच

योग व्यक्ति के शरीर, मन और आत्मा के बीच सामंजस्य स्थापित करता है तथा जीवन में ऊर्जा, आत्मविश्वास और सकारात्मकता का संचार करता है।

डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ नागरिक ही मजबूत समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला होते हैं।

https://www.mpinfo.org/Home/Frm_MinisterDetails_Info?id=%C2%B1%C2%B4%C2%B2

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button