मिड-डे मील की रसोई में नवाचार का स्वाद: घंसौर की कुक कम हेल्परों ने बनाई पौष्टिक व्यंजनों की नई मिसाल
35 रसोईयों ने कुकिंग प्रतियोगिता में दिखाई पाक-कला की प्रतिभा, मिलेट्स और स्थानीय अनाज से तैयार किए पोषणयुक्त व्यंजन; विजेताओं को ₹5 हजार तक के पुरस्कार
घंसौर कुकिंग प्रतियोगिता: 35 रसोईयों ने बनाए पौष्टिक व्यंजन, विजेताओं को 5 हजार तक पुरस्कार
Seoni, 27 June 2026
सिवनी /घंसौर यशो:- विद्यालयों में बच्चों को मिलने वाले मध्याह्न भोजन को अधिक स्वादिष्ट, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में घंसौर में एक अनूठी पहल देखने को मिली।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शनिवार को उत्कृष्ट विद्यालय घंसौर में कुक कम हेल्परों की कुकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें रसोईयों ने पारंपरिक स्वाद के साथ पोषण और नवाचार का बेहतरीन संगम प्रस्तुत किया।

यह भी पढ़े :- 01 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सिवनी दौरा प्रस्तावित! किसानों से जुड़े प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की चर्चा तेज
भोपाल से प्राप्त निर्देशों एवं जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती अंजली शाह के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन को अधिक पौष्टिक, स्वादिष्ट और आकर्षक बनाना था।
यह भी पढ़े :- छिंदवाड़ा से मैहर तक 375 किमी की पदयात्रा करेंगे सांसद बंटी विवेक साहू
प्रतियोगिता में स्थानीय अनाज, दालें, हरी सब्जियां, मिलेट्स तथा पारंपरिक व्यंजनों का विशेष उपयोग किया गया, ताकि भविष्य में इन्हें मध्याह्न भोजन के मेन्यू में शामिल किया जा सके।
रसोईयों ने दिखाई पाक-कला और नवाचार की मिसाल
घंसौर विकासखंड की 35 कुक कम हेल्परों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए पौष्टिक और संतुलित व्यंजन तैयार किए।
प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को संतुलित आहार, खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन तैयार करने की आधुनिक तकनीकों की भी जानकारी दी गई।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की अध्यक्षता में गठित निर्णायक समिति ने किया।
यह भी पढ़े :-1500 गांवों की ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा, स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द
इस अवसर पर जनपद पंचायत घंसौर के सीईओ आकाश जैन, जिला पंचायत की टास्क मैनेजर श्रीमती अमृता चौधरी, क्वालिटी मॉनीटर श्रीमती नीलम विश्वकर्मा, बीआरसीसी कमलेश बघेल सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
बच्चों को मिलेगा बेहतर और पौष्टिक भोजन
बीआरसी कमलेश बघेल ने बताया कि इस प्रतियोगिता से रसोईयों को नई पाक तकनीकों और पौष्टिक भोजन तैयार करने की उपयोगी जानकारी मिली है।
इसका सीधा लाभ विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को मिलेगा, क्योंकि अब मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता और विविधता दोनों में सुधार होगा।
यह भी पढ़े :-नगरपालिका विदाई समारोह में हंगामा: धक्का-मुक्की के बाद गरमाई सियासत, कांग्रेस पार्षदों ने सौंपा ज्ञापन
प्रतिभागियों ने भी ऐसी प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करने की मांग की।
इन प्रतिभागियों ने जीते पुरस्कार
प्रतियोगिता में सुनीता बाई यादव (माध्यमिक शाला पहाड़ी) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर 5,000 का पुरस्कार जीता।
द्वितीय स्थान पर मीना बाई (प्राथमिक शाला चटुआ) एवं सुषमा बाई वर्मन (माध्यमिक शाला बरेला) रहीं, जिन्हें 3,000-3,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया।
तृतीय स्थान बुधिया यादव (माध्यमिक शाला पहाड़ी), जानकी बाई (माध्यमिक शाला बरेला) एवं मुन्नी बाई यादव (प्राथमिक शाला घोटखेड़ा) ने प्राप्त किया। तीनों को 2,000-2,000 का पुरस्कार दिया गया।
यह भी पढ़े :- उम्मीदों की आवाज़ गूंजी कलेक्ट्रेट में – कलेक्टर ने कहा, अब हर समस्या का होगा समयबद्ध समाधान
वहीं हेमलता यादव, आशा बाई एवं चंद्रवती बाई को 1,000-1,000 के सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जनशिक्षकों एवं उत्कृष्ट विद्यालय घंसौर के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
https://www.thelallantop.com/india/post/bengal-to-ban-egg-given-in-mid-day-meals-in-school-iskcon



