उम्मीदों की आवाज़ गूंजी कलेक्ट्रेट में – कलेक्टर ने कहा, अब हर समस्या का होगा समयबद्ध समाधान
सिवनी की जनसुनवाई बनी समाधान का मंच - वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से त्वरित न्याय की शुरुआत”
Seoni 25 November 2025
सिवनी यशो:- कलेक्ट्रेट सभाकक्ष आज उम्मीदों और विश्वास की आवाज़ों से गूंज उठा, जब जिलेभर से आए 145 आवेदक अपनी अर्जियों को लेकर जिलास्तरीय जनसुनवाई में पहुँचे। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने एक-एक आवेदन को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया —
👉 “हर समस्या का समाधान समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी तरीके से किया जाए — यही प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी जुड़ी अधिकारी टीम
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती अंजली शाह, अपर कलेक्टर सी.एल. चनाप, सुश्री सुनीता खंडायत, संयुक्त कलेक्टर सुश्री प्रियंका वर्मा सहित ज़िला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही सभी एसडीओ (राजस्व) और अन्य विभागों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से भी जुड़े रहे, जिससे दूरस्थ क्षेत्रों के आवेदकों की समस्याओं का तुरंत फीडबैक लिया जा सका।
कलेक्टर का संदेश – “आम नागरिक को राहत मिलना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है”
कलेक्टर ने कहा कि हर आवेदन सिर्फ एक कागज नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति की उम्मीद, अधिकार और समस्या की आवाज़ है। इसलिए प्रत्येक आवेदन का समाधान तय समय-सीमा में होना चाहिए।
सुनवाई में उठे प्रमुख मुद्दे
इस जिलास्तरीय जनसुनवाई में जिलेभर से 145 अर्जियाँ प्राप्त

जिनमें सामाजिक सुरक्षा,
राजस्व अभिलेख,
राशन कार्ड,
वृक्ष कटाई अनुमति,
इडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र संशोधन,
पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत ऋण,
पट्टा वितरण एवं सीमांकन जैसे विविध विषय शामिल थे।
कुछ प्रमुख मामलों में–
📌 ग्राम भोमा टोला (सिवनी) – गरीबी रेखा सूची में नाम दर्ज करने का आवेदन
📌 ग्राम सकरी, थाना उगली (केवलारी) – राजस्व रिकार्ड दुरुस्त करने की मांग
📌 प्रेमपुर, केवलारी – पुत्र की मृत्यु उपरांत मुआवजा राशि की मांग
📌 छिड़िया पलारी (सिवनी) – राशन कार्ड बनवाने हेतु आवेदन
📌 ग्राम पोतलपानी – वृक्षों को काटने की अनुमति
📌 ग्राम बरेला, घंसौर – पीएम विश्वकर्मा योजना में ऋण स्वीकृति
📌 ग्राम डांगावानी, छपारा – पट्टा प्रदाय की मांग
📌 ग्राम भुरकुंडी, धनौरा – लाडली बहना योजना का लाभ
📌 गांधीवार्ड, सिवनी – सीमांकन की मांग
📌 ग्राम मुंडारीड खवासा (कुरई) – आरबीसी अंतर्गत आर्थिक सहायता
📌 ग्राम देवरी तिघरा – इडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र में संशोधन
📌 ग्राम भीमगढ़ छपारा – संबल योजना में सहायता



