मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

30 जून को जल गंगा संवर्धन अभियान का होगा जिला स्तरीय समापन समारोह, उत्कृष्ट जल दूत और स्वयंसेवी संस्थाएं होंगी सम्मानित

कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश, जिलेभर में विशेष ग्राम सभाएं और जल संवाद होंगे आयोजित

जल गंगा संवर्धन अभियान समापन – उत्कृष्ट जल दूत और संस्थाएं होंगी सम्मानित

Chhindwara 29 June 2026
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा प्रकरणों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक में लंबित समय-सीमा प्रकरणों के साथ-साथ सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरण, वरिष्ठ कार्यालयों एवं विभिन्न आयोगों से प्राप्त लंबित पत्रों की विभागवार समीक्षा की गई।

यह भी पढ़े :- जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत छपारा में ऐतिहासिक बावड़ी उत्सव, जल संरक्षण का दिया संदेश

बैठक के दौरान कलेक्टर ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 30 जून 2026 (मंगलवार) को जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोहपूर्वक आयोजित किया जाएगा।

इसके लिए जिला मुख्यालय सहित सभी विकासखंडों, नगरीय निकायों एवं ग्राम पंचायतों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

जिला मुख्यालय से लेकर ग्राम पंचायतों तक होंगे कार्यक्रम

कलेक्टर ने बताया कि अभियान के समापन अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा।

साथ ही सभी कार्यक्रम स्थलों पर जल संवाद आयोजित होगा तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने स्थित मैदान में प्रातः 11 बजे से आयोजित होगा, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिक भाग लेंगे।

उत्कृष्ट कार्य करने वालों का होगा सम्मान

समापन समारोह में जल संरक्षण एवं जल गंगा संवर्धन अभियान के दौरान उल्लेखनीय कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, जल दूतों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा जागरूक नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-कुकरू में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सुनी ‘मन की बात’, स्व-सहायता समूहों से किया संवाद

प्रशासन का उद्देश्य जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों एवं संस्थाओं को प्रोत्साहित करना है।

सभी विभागों को दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर हरेंद्र नारायण ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी स्तरों पर जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़े :-धान महोत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 1 जुलाई को सिवनी में, किसानों को मिलेगी 2.82 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

उन्होंने विभिन्न अंतर्विभागीय एवं समसामयिक विषयों की भी समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

https://jgsa-t.nregsmp.org/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button