मध्यप्रदेशसिवनी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सिवनी में करेंगे प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव का शुभारंभ, जिले को 494.16 करोड़ के 629 विकास कार्यों की सौगात

कोदो-कुटकी उत्पादक 3,941 किसानों के खातों में सिंगल क्लिक से अंतरित होगी 2.83 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि

सिवनी धान महोत्सव: आज CM मोहन यादव देंगे 494 करोड़ के 629 विकास कार्यों की सौगात

Seoni, 30 June 2026
सिवनी यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 1 जुलाई को सिवनी जिले के प्रवास पर रहेंगे। उनके मुख्य आतिथ्य में प्रदेश स्तरीय धान महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जिले को 494.16 करोड़ रुपये की लागत वाले 629 विकास कार्यों की सौगात देंगे।

कार्यक्रम में विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन, किसानों के लिए प्रोत्साहन राशि का वितरण तथा विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत लाभ वितरण भी किया जाएगा।

349 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण, 144 करोड़ के कार्यों का भूमिपूजन

मुख्यमंत्री जिले में 349.33 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 144.83 करोड़ रुपये लागत के नए विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

यह भी पढ़े :- छपारा नगर परिषद की लापरवाही से बढ़ीं पीड़ित परिवार की मुश्किलें

इन परियोजनाओं में सड़क, पुल, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल, नगरीय अधोसंरचना एवं ग्रामीण विकास से जुड़े अनेक कार्य शामिल हैं।

3,941 किसानों को मिलेगा प्रोत्साहन राशि का लाभ

धान महोत्सव के दौरान मुख्यमंत्री प्रदेश के 3,941 कोदो-कुटकी उत्पादक किसानों के बैंक खातों में 2 करोड़ 82 लाख 99 हजार 300 रुपये की प्रोत्साहन राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित करेंगे।

यह भी पढ़े :-सिवनी पुलिस की दोहरी सफलता: बरघाट और छपारा में दो नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, एक मामले में आरोपी गिरफ्तार

यह राशि 1,000 रुपये प्रति क्विंटल की दर से प्रदान की जाएगी। शासन का उद्देश्य श्रीअन्न (मिलेट्स) उत्पादन को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है।

आधुनिक कृषि और स्थानीय उत्पादों की लगेगी प्रदर्शनी

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा थीम आधारित विकास प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। इसमें आधुनिक कृषि यंत्र, प्राकृतिक खेती, कस्टम हायरिंग सेंटर, जीआई टैग एवं मिलेट्स उत्पाद, पीएमएफएमई उत्पाद, आम की उन्नत किस्में, स्वयं सहायता समूहों के हस्तशिल्प एवं मिट्टी कला उत्पाद, लघु वनोपज, स्थानीय उद्यमियों के उत्पाद, पोषण आहार, डिजिटल भूमि रिकॉर्ड, कृषिका ऐप और किसान क्रेडिट कार्ड संबंधी जानकारी प्रदर्शित की जाएगी। आमजन के लिए आकर्षक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा।

यह भी पढ़े :-कृष्ण-सुदामा की याद दिलाने वाला दृश्य: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गरीब परिवार के घर पहुंचे, जमीन पर बैठकर किया चूल्हे का भोजन

सड़क और पुल परियोजनाओं को मिलेगी गति

मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत दौंदीवाड़ा-बरटोला-ओखाटोला-अमुरला मार्ग, पांडिया छपारा-जेवनारा मार्ग तथा मोहबर्रा-सारसडोल मार्ग सहित कई सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित पुलों का भी उद्घाटन किया जाएगा।

इसके अलावा बरबसपुर-सुनवारा-आमानाला वैनगंगा नदी सेतु तथा घोघराटोला-मंगलटोला हिर्री नदी सेतु का भी लोकार्पण होगा।

नल-जल योजनाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत बरघाट, केवलारी, सिवनी और लखनादौन में करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित एकल नल-जल योजनाओं का लोकार्पण किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए विस्तृत निर्देश

साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोरा, घंसौर, केदारपुर तथा उप स्वास्थ्य केंद्र लखनवाड़ा, बींझावाड़ा और तिघरा का भी उद्घाटन होगा।

नगरीय और खेल अधोसंरचना को मिलेगी नई पहचान

मुख्यमंत्री के हाथों केवलारी खेड़ा-टालाटाली मार्ग तथा गनेशगंज-लामटा-सुनवारा-पिंडरई-देवरी टीका मार्ग का भूमिपूजन होगा।

नगर पालिका सिवनी के अंतर्गत बबरिया गार्डन स्विमिंग पूल, नवीन फायर स्टेशन और नए नगर पालिका कार्यालय भवन का भूमिपूजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़े :-मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित सिवनी दौरे की तैयारियां तेज, कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का किया निरीक्षण

इसके अलावा लखनादौन में मिनी स्टेडियम तथा धूमा स्थित संदीपनि विद्यालय में 100-100 सीट वाले बालक एवं बालिका छात्रावासों के निर्माण कार्य का शुभारंभ होगा।

आंगनवाड़ी और जनजातीय विकास परियोजनाओं की भी शुरुआत

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बरघाट, सिवनी, केवलारी और लखनादौन में नए आंगनवाड़ी भवनों का भूमिपूजन किया जाएगा।

वहीं जनजातीय कार्य विभाग द्वारा कन्या शिक्षा परिसर सिवनी एवं लखनादौन के एप्रोच रोड निर्माण कार्यों की आधारशिला भी रखी जाएगी।

यह भी पढ़े :-भैंसवामाता के दरबार पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की

जनप्रतिनिधियों की रहेगी मौजूदगी

कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री करण सिंह वर्मा, कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंषाना, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सांसद भारती पारधी, विधायक दिनेश राय मुनमुन, कमल मर्सकोले, रजनीश सिंह, योगेंद्र सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहेंगे।

https://x.com/CMMadhyaPradesh/status/2071974632195027228?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button