सिवनी की पूर्व पार्षद मुलाम बाई करोसिया का 98 वर्ष की आयु में निधन
आज दोपहर 3 बजे कटंगी रोड मोक्षधाम के लिए निकलेगी अंतिम यात्रा
सिवनी की पूर्व पार्षद मुलाम बाई करोसिया का निधन, आज निकलेगी अंतिम यात्रा
Seoni, 30 June 2026
सिवनी यशो:- सिवनी नगर पालिका परिषद की पूर्व पार्षद एवं टैगोर वार्ड की वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्रीमती मुलाम बाई नेकलाल करोसिया का मंगलवार, 30 जून 2026 को 98 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
परिवार से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 1 जुलाई 2026 को दोपहर 3:00 बजे उनके निवास से प्रारंभ होकर कटंगी रोड स्थित मोक्षधाम के लिए प्रस्थान करेगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
स्वर्गीय श्रीमती मुलाम बाई करोसिया अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके चार पुत्रों में सुरेंद्र करोसिया (पूर्व पार्षद), दिलीप करोसिया, प्रदीप करोसिया एवं कमलेश करोसिया शामिल हैं। वहीं उनके पौत्रों में विजेंद्र करोसिया (पूर्व महासचिव), दीपेश करोसिया, टिंकू करोसिया एवं माहिर करोसिया हैं। परिवार में परपौत्र विराट, तेजा और दक्षित भी हैं।
उनके निधन पर सामाजिक, राजनीतिक एवं नगर के विभिन्न वर्गों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।



