छिंदवाड़ा से टाटानगर और सेवाग्राम एक्सप्रेस चलाने की मांग, सांसद विवेक बंटी साहू ने रेलवे को भेजा प्रस्ताव
पेंचव्हेली एक्सप्रेस को गोंदिया तक विस्तार देने, मंडला ट्रेन में अतिरिक्त कोच और भोपाल-इंदौर के लिए नई ट्रेन सेवा शुरू करने की भी मांग
छिंदवाड़ा रेल सुविधा – टाटानगर और सेवाग्राम एक्सप्रेस चलाने की मांग, सांसद विवेक बंटी साहू का प्रस्ताव
Chhindwara 04 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- क्षेत्र में रेल सुविधाओं के विस्तार को लेकर सांसद विवेक बंटी साहू ने रेलवे अधिकारियों के समक्ष कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं।
उन्होंने वर्तमान में नागपुर तक संचालित टाटानगर एक्सप्रेस और सेवाग्राम एक्सप्रेस का संचालन छिंदवाड़ा तक बढ़ाने का आग्रह किया है, ताकि जिले के यात्रियों को लंबी दूरी की बेहतर रेल सुविधा मिल सके।
सांसद ने मंडला रेल सेवा में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग भी की है। उनका कहना है कि इससे यात्रियों को अधिक सुविधा मिलेगी और भीड़भाड़ की समस्या कम होगी।
यह भी पढ़े :- छिंदवाड़ा से मैहर तक धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, सिवनी में हुआ आत्मीय स्वागत
पेंचव्हेली एक्सप्रेस को गोंदिया तक बढ़ाने का सुझाव
सांसद विवेक बंटी साहू ने पेंचव्हेली एक्सप्रेस का संचालन नैनपुर से मंडला के बजाय गोंदिया तक करने का सुझाव दिया है।
उनका कहना है कि ऐसा होने से छिंदवाड़ा का सीधा रेल संपर्क बालाघाट और गोंदिया से स्थापित होगा, जिससे यात्रियों और व्यापारिक गतिविधियों दोनों को लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़े :-अरबों की सड़कें कहां बनीं? अंतिम यात्रा का रास्ता भी दलदल में, कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण
भोपाल-इंदौर के लिए इंटरसिटी या वंदे भारत की जरूरत
उन्होंने कहा कि छिंदवाड़ा से भोपाल और इंदौर के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस अथवा वंदे भारत एक्सप्रेस जैसी तेज गति की ट्रेन शुरू किए जाने की आवश्यकता है।
साथ ही छिंदवाड़ा और जबलपुर के बीच ऐसी इंटरसिटी ट्रेन चलाई जाए, जो सुबह रवाना होकर शाम तक वापस लौट सके, जिससे एक ही दिन में यात्रा संभव हो सके।
150 किलोमीटर दूरी घटाने का दावा
सांसद का कहना है कि वर्तमान में नागपुर से आमला और इटारसी होकर जबलपुर जाने वाली कई ट्रेनों को यदि छिंदवाड़ा मार्ग से संचालित किया जाए तो लगभग 150 किलोमीटर की दूरी कम हो सकती है। इससे यात्रियों के समय की बचत के साथ रेलवे के परिचालन में भी लाभ हो सकता है।
सौंसर–पांढुर्ना नई रेल लाइन का भी उठाया मुद्दा
सांसद ने सौंसर–पांढुर्ना नई रेल लाइन के निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उनका कहना है कि इस रेल लाइन के बनने से क्षेत्र को नया रेल कॉरिडोर मिलेगा और भविष्य में रेल यातायात का विस्तार आसान होगा।
यह भी पढ़े :-14 जुलाई से शुरू होगा दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान, सिवनी में घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य टीमें
उन्होंने कहा कि इन सभी मांगों को लेकर वे लगातार रेलवे मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं।
https://www.bajajfinserv.in/hindi/12139-sevagram-exp-train-route



