पेंचव्हेली एक्सप्रेस सहित तीन ट्रेनों में स्थायी रूप से बढ़े 2-2 कोच, यात्रियों को मिलेगी राहत
बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे का फैसला, एसी और सामान्य श्रेणी में बढ़ी सीटें, वेटिंग कम होने की उम्मीद
Chhindwara 04 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:- यात्रियों की बढ़ती संख्या और यात्रा की मांग को ध्यान में रखते हुए पश्चिम रेलवे ने अपनी तीन प्रमुख ट्रेनों की कोच संरचना में स्थायी वृद्धि की है। इस निर्णय के तहत प्रत्येक ट्रेन में दो अतिरिक्त आईसीएफ कोच जोड़े गए हैं।
नई व्यवस्था लागू होने से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी, प्रतीक्षा सूची में कमी आएगी तथा यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुविधाजनक होगी।
यह भी पढ़े :- छिंदवाड़ा से मैहर तक धार्मिक पदयात्रा पर निकले सांसद बंटी विवेक साहू, सिवनी में हुआ आत्मीय स्वागत
पेंचव्हेली एक्सप्रेस में बढ़े दो अतिरिक्त कोच
गाड़ी संख्या 19343/19344 इंदौर–नैनपुर–इंदौर पेंचव्हेली एक्सप्रेस में अब 16 के स्थान पर 18 आईसीएफ कोच लगाए जा रहे हैं।
यह भी पढ़े :-केवलारी में 7 जुलाई को विशेष जनसुनवाई, कलेक्टर नेहा मीना सुनेंगी जनता की समस्याएं
नई कोच संरचना इस प्रकार होगी—
- 2 तृतीय वातानुकूलित (3AC) कोच
- 5 शयनयान (Sleeper) कोच
- 9 सामान्य श्रेणी (General) कोच
- 2 गार्ड सह लगेज यान
यह व्यवस्था इंदौर से 28 जून 2026 तथा नैनपुर से 29 जून 2026 से प्रभावी हो चुकी है।
इंदौर–भोपाल एक्सप्रेस में भी बढ़े कोच
गाड़ी संख्या 19303/19304 इंदौर–भोपाल–इंदौर एक्सप्रेस में भी कोचों की संख्या 16 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है। इसमें एक अतिरिक्त 3AC और एक सामान्य श्रेणी का कोच जोड़ा गया है। नई व्यवस्था इंदौर से 26 जून तथा भोपाल से 27 जून 2026 से लागू है।
उज्जैन–भोपाल पैसेंजर को भी मिला विस्तार
गाड़ी संख्या 59319/59320 उज्जैन–भोपाल–उज्जैन पैसेंजर में भी यात्रियों की सुविधा के लिए दो अतिरिक्त कोच स्थायी रूप से जोड़े गए हैं। संशोधित कोच संरचना 27 जून 2026 से लागू हो चुकी है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, अतिरिक्त कोच जुड़ने से यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध होंगी और त्योहारों व व्यस्त सीजन में वेटिंग लिस्ट कम होने की संभावना है।



