रविशंकर पाल बने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के सिवनी जिला अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने जारी की नियुक्ति सूची, भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन सहित पदाधिकारियों ने दी बधाई
रविशंकर पाल भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सिवनी जिला अध्यक्ष, मीना बिसेन ने दी बधाई
Seoni, 08 July 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। जारी सूची में रविशंकर पाल को सिवनी जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
रविशंकर पाल की नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष मीना बिसेन, पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा का विस्तार तेजी से होगा।
यह भी पढ़े :-जनसुनवाई से मजबूत हो रहा पुलिस-जनता का भरोसा, एसपी कृष्ण लालचंदानी ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं
भाजपा नेताओं ने कहा कि रविशंकर पाल संगठन में लंबे समय से सक्रिय हैं और उन्होंने पिछड़ा वर्ग मोर्चा के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनके संगठनात्मक अनुभव और कार्यशैली का लाभ अब जिला स्तर पर भी मिलेगा।
प्रदेश स्तर पर जारी नियुक्ति सूची में मऊगंज से आनंद साहू, श्योपुर से श्रीधर गुर्जर, सिवनी से रविशंकर पाल तथा इंदौर नगर से निखिल सोनी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़े :-रामराजा सरकार की नगरी ओरछा में 18-19 जुलाई को भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक, संगठन की रणनीति पर होगा मंथन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई है कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद रविशंकर पाल संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं को जोड़ने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।




