मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

आज लाड़ली बहनों के खातों में आएगी खुशियों की सौगात, CM मोहन यादव करेंगे 38वीं किश्त जारी

1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में सिंगल क्लिक से पहुंचेंगे 1835 करोड़, हर पात्र बहन को मिलेंगे 1500; भिंड के लहार से विकास परियोजनाओं की भी होगी सौगात

CM मोहन यादव आज ट्रांसफर करेंगे 1835 करोड़, लाड़ली बहना योजना 38वीं किश्त

Bhopal 11 July 2026
भोपाल यशो:- 12 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को भिंड जिले के लहार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 15 हजार से अधिक लाड़ली बहनों के खातों में सिंगल क्लिक के माध्यम से 1835 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत यह 38वीं नियमित मासिक किश्त होगी, जिससे प्रदेशभर की महिलाओं को आर्थिक संबल मिलेगा।

यह भी पढ़े :- संगठन की मजबूती के लिए हर कार्यकर्ता का तकनीकी रूप से सक्षम होना जरूरी : डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी

राज्य सरकार द्वारा नवंबर 2025 से योजना की मासिक सहायता राशि में 250 रुपये की वृद्धि किए जाने के बाद अब पात्र हितग्राही महिलाओं को हर माह 1500 रुपये की सहायता प्रदान की जा रही है।

योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी और जून 2026 तक सरकार 37 किश्तों का सफलतापूर्वक भुगतान कर चुकी है।

अब 38वीं किश्त के रूप में एक बार फिर करोड़ों महिलाओं के खातों में राशि पहुंचेगी।

यह भी पढ़े :- बरघाट में धर्मांतरण के आरोपों पर बवाल: विहिप-बजरंग दल का अल्टीमेटम, आज FIR नहीं तो कल से भूख हड़ताल

भिंड को मिलेंगी 56 विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम के दौरान 238.96 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुई 40 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

इसके साथ ही 83.33 करोड़ रुपये की लागत वाली 16 नई लोककल्याणकारी परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं शिलान्यास भी करेंगे।

इन विकास कार्यों से भिंड जिले में सड़क, आधारभूत संरचना, सार्वजनिक सुविधाओं और अन्य विकास योजनाओं को गति मिलेगी।

सरकार का उद्देश्य क्षेत्रीय विकास को नई दिशा देना और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़े :-एमपी को 5,017 करोड़ की बड़ी सौगात, आज उज्जैन–जावरा ग्रीनफील्ड फोरलेन परियोजना का होगा भूमि पूजन

महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की सबसे बड़ी योजना

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश सरकार की सबसे लोकप्रिय जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल है।

इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है।

सरकार का कहना है कि योजना से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आया है।

https://cmladlibahna.mp.gov.in/lbyapplicationstatus.aspx

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button