मध्यप्रदेशराजनीति

CM मोहन यादव बोले- रोजगार मांगने वाले नहीं, रोजगार देने वाले बनें युवा; 2027 होगा मध्यप्रदेश का ‘युवा वर्ष’

इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव' का शुभारंभ, डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए पुरस्कार की घोषणा

इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाने और डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड शुरू करने की घोषणा की।

माई यूथ माई प्राइड’ कॉन्क्लेव – 2027 होगा युवा वर्ष, डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड की घोषणा

Bhopal 11 July 2026
इंदौर/भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ करते हुए युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के सपनों को साकार करने के लिए हरसंभव सहयोग करेगी और वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ के रूप में मनाया जाएगा।

इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाने और डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड शुरू करने की घोषणा की।

यह भी पढ़े :-  भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी और विधायक अशोक रोहाणी कल सिवनी में, बूथ सशक्तिकरण पर रहेगा फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश के 2 करोड़ से अधिक युवा विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश@2047 के सबसे बड़े भागीदार होंगे।

सरकार युवाओं को रोजगार तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला उद्यमी बनाने के लिए कौशल, स्टार्टअप, उद्योग और नवाचार को बढ़ावा दे रही है।

डॉ. यादव ने कहा कि संत रविदास ग्लोबल स्किल पार्क सहित विभिन्न संस्थानों के माध्यम से युवाओं को आधुनिक तकनीकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि युवाओं की क्षमता, योग्यता, नवाचार और उद्यमशीलता ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेगी।

यह भी पढ़े :- भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी आज छिंदवाड़ा में, जिला बैठक और मंडल प्रवास से संगठन को देंगे नई दिशा

डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को मिलेगा सम्मान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में ‘डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड’ शुरू करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और समाजहित में कार्य करने वाले डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स एवं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को राज्य सरकार सम्मानित करेगी।

इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाने और डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड शुरू करने की घोषणा की।

कॉन्क्लेव में मालवा-निमाड़ क्षेत्र के 200 से अधिक डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स और इंफ्लुएंसर्स शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने उनसे संवाद करते हुए कहा कि आज सोशल मीडिया केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने का प्रभावी मंच बन चुका है।

यह भी पढ़े :- 44 लाख से बन रहा फुटबॉल मैदान भी खिलाड़ियों को नहीं भाया, बोले- ऐसा ग्राउंड बने जहां राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हो सकें

युवाओं के सुझावों पर बनेगी नई युवा नीति

कार्यक्रम में युवाओं ने मुख्यमंत्री को ‘मध्यप्रदेश युवा संकल्प-2026’ का मसौदा सौंपा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉन्क्लेव में मिले सुझावों के आधार पर प्रदेश की नई युवा नीति तैयार की जाएगी |

जिससे युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास, रोजगार, स्टार्टअप, खेल, स्वास्थ्य और उद्यमिता के क्षेत्र में नए अवसर मिल सकें।

स्टार्टअप, होम-स्टे और उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होम-स्टे योजना के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है।

यह भी पढ़े :-272 करोड़ की नई यूनिट से बदलेगी मध्यप्रदेश की औद्योगिक तस्वीर, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया भूमि-पूजन

मेडिकल शिक्षा के लिए आसान ऋण सुविधा और उद्योग स्थापित करने वाले उद्यमियों को श्रमिकों के वेतन पर प्रोत्साहन सहायता भी दी जा रही है।

इंदौर में माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026 का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
इंदौर में आयोजित ‘माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026’ का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव। कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने वर्ष 2027 को ‘युवा वर्ष’ बनाने और डिजिटल कंटेंट अवॉर्ड शुरू करने की घोषणा की।

बाइक रैली से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शहीद चंद्रशेखर आजाद की जन्मस्थली भाबरा के लिए बाइक रैली तथा ओंकारेश्वर के लिए साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

स्वयं हेलमेट पहनकर बाइक पर बैठे और युवाओं को यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

यह भी पढ़े :-सरदार सरोवर पर ऐतिहासिक समझौता, मध्यप्रदेश को बड़ी राहत; 1500 करोड़ की जगह अब केवल 231.80 करोड़ रुपये का भुगतान

कॉन्क्लेव में विभिन्न विषयों पर कार्यशालाएं, युवा संवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और स्टार्टअप प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं।

https://www.abplive.com/states/up-uk/cm-yogi-said-youth-should-become-job-creators-not-job-seekers-and-emphasizes-giving-new-momentum-3142036

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button