देश विदेशमध्यप्रदेशसिवनी

दृष्टि’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लॉन्च, अब घर बैठे होगा पंचायतों का डिजिटल ऑडिट और ऑनलाइन भुगतान

सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया शुभारंभ, पंचायत दर्पण पोर्टल पर पेमेंट गेटवे से बढ़ेगी पारदर्शिता

दृष्टि ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म MP सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया, अब पंचायतों का होगा डिजिटल ऑडिट

Bhapal 14 July 2026
भोपाल यशो:- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पंचायतों में वित्तीय पारदर्शिता और सुशासन को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ‘दृष्टि’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का शुभारंभ किया। इसके साथ ही पंचायत दर्पण पोर्टल पर पेमेंट गेटवे सुविधा भी लॉन्च की गई। मंत्रालय में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक के दौरान इन दोनों डिजिटल सेवाओं का शुभारंभ किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नवाचारों से पंचायत स्तर पर ऑडिट प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, तेज और प्रभावी बनेगी, वहीं नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

23 हजार से अधिक ग्राम पंचायतों का होगा डिजिटल ऑडिट

भारत के महालेखाकार के निर्देशन में पंचायती राज संचालनालय ने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) के तकनीकी सहयोग से ‘दृष्टि’ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया है।

इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑडिटर अपने घर या कार्यालय से ही किसी भी ग्राम पंचायत के आय-व्यय से संबंधित दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच कर सकेंगे। इससे प्रदेश की 23,011 ग्राम पंचायतों का वित्तीय ऑडिट समयबद्ध, सरल और पारदर्शी तरीके से किया जा सकेगा।

इस प्रणाली से समय और संसाधनों की बचत होने के साथ वित्तीय जवाबदेही और सुशासन को भी मजबूती मिलेगी।

अब पंचायतों के बिल का भुगतान घर बैठे

मुख्यमंत्री ने पंचायत दर्पण पोर्टल पर पेमेंट गेटवे सुविधा का भी शुभारंभ किया। यह सुविधा पंचायती राज संचालनालय ने एनआईसी, मध्यप्रदेश जल निगम और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से विकसित की है।

नई व्यवस्था के तहत पंचायतें नागरिकों के लिए ऑनलाइन बिल जनरेट कर सकेंगी। नागरिक घर बैठे डिजिटल माध्यम से भुगतान कर सकेंगे और तुरंत ऑनलाइन रसीद भी प्राप्त कर सकेंगे।

पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाओं को मिलेगा बढ़ावा

सरकार का मानना है कि इन डिजिटल सुविधाओं से पंचायतों में रिकॉर्ड स्वतः तैयार होंगे, सेवाओं में पारदर्शिता आएगी और कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित होगा। साथ ही विभागीय प्रक्रियाओं में जवाबदेही बढ़ेगी और सुशासन को नई मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़े :-

<‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- नशे के खिलाफ होगी सबसे सख्त कार्रवाई/p>

जल जीवन मिशन में करोड़ों खर्च, हरई के दर्जनों गांवों में नल सूखे

कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश के विकास के लिए ₹10,800 करोड़ मंजूर, सिंचाई, शहरी विकास और मूंग खरीदी को मिली बड़ी राहत

https://www.jagran.com/madhya-pradesh/bhopal-mp-cm-mohan-yadav-slams-congress-in-datia-byelection-rally-40305112.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button