मध्यप्रदेशछिंदवाड़ाधर्म

375 किलोमीटर की मैहर पदयात्रा पूरी कर मां शारदा के दरबार पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू

14 दिनों की धार्मिक यात्रा का हुआ समापन, संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि व अच्छी बारिश की मांगी कामना

375 किमी की मैहर पदयात्रा पूरी कर मां शारदा धाम पहुंचे सांसद बंटी विवेक साहू, की सुख-समृद्धि की प्रार्थना

Chhindwara 14 July 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने दृढ़ संकल्प, आस्था और जनसेवा के भाव के साथ 375 किलोमीटर लंबी छिंदवाड़ा से मैहर तक की 14 दिवसीय धार्मिक पदयात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर मंगलवार को मां शारदा धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन किया। सांसद ने साष्टांग दंडवत कर मां शारदा के चरणों में शीश नवाया और प्रदेश सहित पूरे देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं अच्छी बारिश की कामना की।

राजना पांढुर्णा आश्रम के प्रमुख विवेकजी महाराज की उपस्थिति में सांसद बंटी विवेक साहू ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की।

1 जुलाई से शुरू हुई थी 14 दिवसीय पदयात्रा

सांसद बंटी विवेक साहू ने 1 जुलाई को छिंदवाड़ा से मैहर के लिए पदयात्रा प्रारंभ की थी। 14 दिनों तक लगातार पैदल चलने के बाद मंगलवार को यात्रा का समापन हुआ। अंतिम दिन उन्होंने अपने सैकड़ों पदयात्रियों और छिंदवाड़ा, पांढुर्णा सहित विभिन्न जिलों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं के साथ मैहर शहर से मां शारदा मंदिर तक पैदल यात्रा कर दर्शन किए।

इस अवसर पर विधायक राजा कमलेश शाह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यात्रा में सहयोग करने वालों का जताया आभार

पदयात्रा पूर्ण होने के बाद सांसद बंटी विवेक साहू ने सभी पदयात्रियों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, ग्रामीणों, प्रशासनिक अधिकारियों, पत्रकारों एवं निस्वार्थ भाव से सेवा देने वाले सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह धार्मिक यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न हो सकी।

पहले भी कर चुके हैं 608 किलोमीटर की पांच धार्मिक पदयात्राएं

धार्मिक आस्था के लिए पहचाने जाने वाले सांसद बंटी विवेक साहू इससे पहले भी 608 किलोमीटर की पांच धार्मिक पदयात्राएं कर चुके हैं।

इनमें जामसांवली (61 किमी), महादेव मंदिर (34 किमी), श्री रामेश्वर धाम सिहारामाल (22 किमी), खंडवा (411 किमी) और तालखमरा (80 किमी) की पदयात्राएं शामिल हैं।

इन सभी यात्राओं के दौरान उन्होंने धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर अपने संसदीय क्षेत्र, प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की थी।

यह भी पढ़े :-

गौघाट धाम में आज होगा महावृक्षारोपण, नौ वर्षों से निभ रही हरियाली की अनूठी परंपरा

मंडला में बारिश के दौरान नौका संचालन और फिशिंग पर पूर्ण प्रतिबंध, नियम तोड़ने पर होगी सख्त कार्रवाई

कैबिनेट के बड़े फैसले: प्रदेश के विकास के लिए ₹10,800 करोड़ मंजूर, सिंचाई, शहरी विकास और मूंग खरीदी को मिली बड़ी राहत

बीआरओ में चयन से राजा बाहेश्वर ने बढ़ाया बघोली का गौरव, गांव लौटने पर हुआ ऐतिहासिक स्वागत

https://www.facebook.com/share/r/1Badj3Z2hC/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button