सीएमएचओ डॉ. पंकज दुबे ने स्वास्थ्य केंद्रों का किया निरीक्षण
मरीजों को बेहतर उपचार, गर्भवती महिलाओं की CBC जांच सुनिश्चित करने के निर्देश; "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में किया पौधारोपण
सिवनी: सीएमएचओ डॉ. पंकज दुबे ने स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, गर्भवती महिलाओं की CBC जांच के निर्देश
Seoni, 25 July 2026
सिवनी यशो:- कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के निर्देशन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. पंकज दुबे ने शनिवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कान्हीवाड़ा, पलारी, कहानी तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनौरा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान डॉ. दुबे ने स्वास्थ्य संस्थानों में दवा उपलब्धता, प्रयोगशाला सेवाएं, साफ-सफाई, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो तथा सभी स्वास्थ्य सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित की जाएं।
गर्भवती महिलाओं की CBC जांच पर विशेष जोर
डॉ. दुबे ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (PMSMA) के तहत आयोजित शिविर का भी अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला की समय पर सभी आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई जाए। विशेष रूप से सीबीसी (CBC) जांच अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि एनीमिया एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान में किया पौधारोपण
निरीक्षण के बाद डॉ. पंकज दुबे ने हिंगवानी में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के साथ स्वच्छ एवं संतुलित पर्यावरण भी अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़े :-
मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना से इंजीनियर संतोष डेहरिया बने सफल उद्यमी, 6 युवाओं को दिया रोजगार
MP Police में 9,662 पदों पर भर्ती को मंजूरी, CM मोहन यादव का बड़ा फैसला
JEE से NEET और फिर IISER तक… अमृता सिंह की सफलता का तिहरा धमाका



