सिवनीहेल्थ

मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार: रामकृष्ण जाट

विद्यालय में मलेरिया विभाग की जागरूकता कार्यशाला, विद्यार्थियों को मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए प्रभावी उपाय

सिवनी मलेरिया जागरूकता कार्यक्रम – विद्यालय में डेंगू-मलेरिया से बचाव के बताए उपाय

Seoni, 06 August 2026
सिवनी यशो:- वर्षा ऋतु में बढ़ते मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया सहित अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। इसी उद्देश्य से विद्यालय के वंदना सत्र में जिला मलेरिया विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को संक्रामक एवं जलजनित बीमारियों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई।

विद्यालय में विद्यार्थियों को मलेरिया और डेंगू से बचाव की जानकारी देते जिला समन्वयक रामकृष्ण जाट
विद्यालय में आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव की जानकारी देते जिला मलेरिया विभाग के अधिकारी।

कार्यक्रम में जिला मलेरिया विभाग के जिला समन्वयक श्री रामकृष्ण जाट, सर्विलेंस निरीक्षक श्री आशुतोष तिवारी तथा एमपीडब्ल्यू श्री सुनील सिंह ठाकुर उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर वंदना सत्र का शुभारंभ किया।

मच्छरों से बचाव ही सुरक्षा की पहली शर्त

जिला समन्वयक रामकृष्ण जाट ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों से बचने के लिए मच्छरों से स्वयं की सुरक्षा करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा साफ-सफाई बनाए रखने की सलाह दी।

उन्होंने बताया कि हैजा, टाइफाइड जैसी जलजनित बीमारियों से बचने के लिए हमेशा स्वच्छ एवं शुद्ध पेयजल का उपयोग करना चाहिए और व्यक्तिगत स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

विद्यार्थियों को दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

मलेरिया विभाग के अधिकारियों ने मौसम जनित बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव एवं समय पर उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी जागरूक रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी स्वच्छता एवं स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करें।

कार्यक्रम में विद्यालय का समस्त आचार्य परिवार एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

“जो एक बार एमपी आता है, वह वापस नहीं जाता…” सीएम मोहन का निवेशकों को संदेश, ग्वालियर में बनेगा टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन

बेटियों की खास कैबिनेट से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से नैतिक मूल्यों से जुड़ रहे युवा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हर शुक्रवार अफसर होंगे गांव-गांव, जनता के बीच; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया ‘जन-विश्वास अभियान’ 

https://www.who.int/westernpacific/activities/raising-awareness-of-malaria

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!