मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

सिवनी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन आज से, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार देंगे संगठन को नई धार

दो दिवसीय संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ आज, ब्लॉक, नगर और मंडलम अध्यक्षों को मिलेगा संगठन मजबूती का प्रशिक्षण

आज से सिवनी कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार करेंगे कार्यकर्ताओं को संबोधित

Seoni 06 August 2026
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक पुनर्गठन और कार्यकर्ताओं को वैचारिक व संगठनात्मक रूप से मजबूत बनाने के अभियान के तहत जिला कांग्रेस कमेटी सिवनी द्वारा 7 और 8 अगस्त को एमएम अग्रोहा लॉन, लूघरवाड़ा में दो दिवसीय ‘संगठन सृजन अभियान’ प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में जिले के सभी ब्लॉक अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष और मंडलम कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे।

शिविर के पहले दिन कांग्रेस कमेटी प्रभारी मान.हरीश चैधरी, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सिवनी पहुंचकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वहीं मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण प्रभारी महेंद्र जोशी दोनों दिन प्रशिक्षण सत्रों का संचालन करते हुए संगठन निर्माण, बूथ प्रबंधन, विचारधारा, जनसंपर्क और चुनावी रणनीति जैसे विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।

संगठन को नई ऊर्जा देने की तैयारी

प्रशिक्षण शिविर को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जा रहा है। हाल ही में प्रदेश कांग्रेस द्वारा सभी विभागों और प्रकोष्ठों को भंग कर नए सिरे से संगठन निर्माण की प्रक्रिया शुरू की गई है। ऐसे में यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

शिविर में मध्यप्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी डॉ. संजय कामले, जिला प्रभारी सोहन वाल्मीक तथा विधानसभा प्रभारियों सहित जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता भी मौजूद रहेंगे।

प्रशिक्षण शिविर के लिए बनाई गईं अलग-अलग समितियां

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जेपीएस तिवारी ने बताया कि जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने शिविर के सफल संचालन के लिए स्वागत, अनुशासन, पंजीयन, भोजन, मीडिया, आवास, चिकित्सा, वीडियो-फोटोग्राफी एवं अन्य व्यवस्थाओं हेतु अलग-अलग समितियों का गठन किया है। सभी समितियों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से की सहयोग की अपील

जिला कांग्रेस अध्यक्ष नरेश मरावी ने सभी समिति प्रभारियों एवं कार्यकर्ताओं से अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का आग्रह करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर संगठन को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर को सफल बनाने की अपील की।

यह भी पढ़े :-

सिवनी को संभाग और लोकसभा सीट दिलाने के लिए छिड़ेगा जनआंदोलन, सर्वदलीय बैठक में बनी सहमति

‘रिन्यूवल’ का खेल, तबादलों की बोली और करोड़ों की खरीद पर सवाल! आदिम जाति कल्याण विभाग आखिर किसके संरक्षण में?

MP कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग, संगठन में होगा बड़ा बदलाव 

सिवनी की परिवहन यात्रा: 1959 के ऐतिहासिक बस स्टैंड से आधुनिक बस टर्मिनल की जरूरत तक, बदलते समय की पूरी दास्तां 

https://x.com/UmangSinghar/status/2084996176018121063?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button