मध्यप्रदेशक्राइमसिवनी

अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, कार समेत 3 सागौन लट्टे जब्त

केवलारी के बहनाटोला में रात में की कार्रवाई, वैध दस्तावेज नहीं मिलने पर वन अपराध दर्ज

केवलारी में अवैध सागौन परिवहन पर वन विभाग की कार्रवाई, कार समेत 3 लट्टे जब्त

Seoni 06 August 2026
सिवनी यशो:- दक्षिण सिवनी सामान्य वनमंडल के वन परिक्षेत्र केवलारी अंतर्गत वन विभाग ने अवैध सागौन परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार सहित 3 नग सागौन प्रजाति के लट्टे जब्त किए हैं। मामले में वन अपराध प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

वनमंडलाधिकारी गौरव कुमार मिश्र एवं उपवनमंडल अधिकारी डॉ. आर.के. गुरूदेव के मार्गदर्शन में वन विभाग की टीम ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 05 अगस्त 2026 की रात करीब 9:15 बजे ग्राम बहनाटोला क्षेत्र में सफेद रंग की एल्डो कार (क्रमांक MP04CJ6525) का पीछा कर उसे रोका।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 3 नग सागौन प्रजाति के लट्टे बरामद हुए। वाहन चालक शेख शाहिद, निवासी ग्राम बहनाटोला, से काष्ठ परिवहन के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

वन अपराध प्रकरण दर्ज

वन विभाग ने वन अपराध प्रकरण क्रमांक 35693/08, दिनांक 05 अगस्त 2026 पंजीबद्ध कर कार एवं अवैध सागौन काष्ठ को जब्त कर लिया है। विभाग द्वारा मामले की जांच करते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इन अधिकारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी केवलारी (सामान्य) गौरव वानखेड़े, श्रीमती सरोज उइके, कमलेश सोलंकी, रवि कुमार, राजेश राहंगडाले, आनंद चमन, शैलेन्द्र कुमार जावरे सहित वन अमले एवं सुरक्षा श्रमिकों का सराहनीय सहयोग रहा।

यह भी पढ़े :-

हर शुक्रवार अफसर होंगे गांव-गांव, जनता के बीच; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुरू किया ‘जन-विश्वास अभियान’

फार्म हाउस में पालतू घोड़े का शिकार! बाघ के हमले की आशंका से इलाके में दहशत, वन विभाग जांच में जुटा

MP कांग्रेस की सभी इकाइयां भंग, संगठन में होगा बड़ा बदलाव

बेटियों की खास कैबिनेट से मिले सीएम डॉ. मोहन यादव, छात्राओं को बताया AI का सही इस्तेमाल 

https://www.facebook.com/share/v/1Gx9Dqok4j/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button