मध्यप्रदेशछिंदवाड़ा

सर्रा कॉलोनी में 13 लाख की सीसी रोड का भूमिपूजन, महापौर विक्रम अहके बोले- विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार

पूजा साईं परिसर कॉलोनी की वर्षों पुरानी मांग होगी पूरी, 250 मीटर सड़क निर्माण का शुभारंभ

सर्रा सीसी रोड भूमिपूजन 13 लाख की सीसी रोड, महापौर विक्रम अहके ने किया शुभारंभ

Chhindwara 06 August 2026
छिंदवाड़ा यशो:- नगर निगम महापौर विक्रम अहके ने वार्ड क्रमांक-35 स्थित सर्रा पूजा साईं परिसर कॉलोनी में 250 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। लगभग 13 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र के नागरिकों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और लंबे समय से चली आ रही सड़क की मांग पूरी होगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर विक्रम अहके ने कहा कि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से पूरे संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उसी क्रम में सर्रा क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़क का निर्माण कार्य भी शुरू किया गया है।

उन्होंने कहा कि पूजा साईं परिसर कॉलोनी के रहवासी लंबे समय से सीसी रोड निर्माण की मांग कर रहे थे। सड़क बनने से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और बरसात के दौरान लोगों को होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी।

महापौर ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी वार्डों में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है और नागरिकों की प्राथमिक जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है।

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, वार्ड संयोजक त्रिलोक राउत, वरिष्ठ भाजपा नेता रामेश्वर ठाकरे, घनश्याम पाटीलकर, मोरेश्वर हिवसे, रोहित मोहरे, मनीष गुप्ता, नितिन राउत, योगेश दाड़े, मुकेश दाड़े, संपत राउत, महादेव बारसकर, वेदांत राउत, विक्की लाड़े, रवि मालवी, साहेबराव अवारे एवं दीपक अवारे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े :-

मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से बचाव ही सबसे बड़ा उपचार: रामकृष्ण जाट

UPSC की तैयारी का सुनहरा अवसर, जनजातीय विद्यार्थियों को दिल्ली में मिलेगी फ्री कोचिंग

शिव-पार्वती के दिव्य संवाद में गूंजा सांख्य दर्शन, श्रद्धालु हुए भावविभोर

अवैध सागौन तस्करी पर वन विभाग का शिकंजा, कार समेत 3 सागौन लट्टे जब्त

https://x.com/vikramahakey/status/2077031818969362943?s=20

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button