सिवनीधर्ममध्यप्रदेश

24 अगस्त को तय होगा बरघाट जनपद अध्यक्ष का भविष्य! आभा राहंगडाले के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होगा मतदान

15 जनपद सदस्यों के आवेदन पर मिली अनुमति, विशेष बैठक में होगा चर्चा और मतदान; अध्यक्ष के खिलाफ पांच बिंदुओं पर लगाए गए आरोप

बरघाट जनपद अध्यक्ष आभा राहंगडाले के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 24 अगस्त को मतदान

Seoni 18 August 2026
सिवनी यशो:- जनपद पंचायत बरघाट की अध्यक्ष आभा जितेन्द्र राहंगडाले के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है। अविश्वास प्रस्ताव के लिए अनुमति प्रदान किए जाने के बाद 24 अगस्त 2026 को विशेष बैठक की तिथि निर्धारित की गई है।

निर्धारित बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद पक्ष और विपक्ष के सदस्य विहित अधिकारी के समक्ष मतदान करेंगे। ऐसे में 24 अगस्त को होने वाली बैठक को बरघाट जनपद पंचायत की राजनीति के लिए अहम माना जा रहा है।

दरअसल, जनपद पंचायत बरघाट के 15 निर्वाचित जनपद सदस्यों ने 10 अगस्त 2026 को जिला कलेक्टर सिवनी के समक्ष अध्यक्ष आभा जितेन्द्र राहंगडाले के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के संबंध में लिखित सूचना प्रस्तुत की थी।

सदस्यों ने आवेदन में अध्यक्ष की कार्यप्रणाली पर असंतोष जताते हुए उनके नेतृत्व में आगे काम करना संभव नहीं होने की बात कही थी।

पांच बिंदुओं को बनाया अविश्वास का आधार

जनपद सदस्यों द्वारा प्रस्तुत आवेदन में अध्यक्ष के विरुद्ध पांच प्रमुख बिंदुओं को अविश्वास का आधार बताया गया है। सदस्यों के आवेदन के अनुसार 15वें वित्त की राशि के आवंटन में अनियमितता किए जाने का आरोप लगाया गया है।

इसके साथ ही सामान्य सभा एवं सामान्य प्रशासन समिति की बैठकें नियमित रूप से आयोजित नहीं किए जाने तथा जनपद पंचायत को प्राप्त 15वें वित्त की राशि को सभी सदस्यों के जनपद क्षेत्रों में निर्माण कार्यों के लिए आवंटित करने के बजाय कथित रूप से मनमाने तरीके से निर्माण कार्य कराए जाने का आरोप लगाया गया है।

अध्यक्ष पति के हस्तक्षेप का भी आरोप

अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन में जनपद अध्यक्ष के पति पर भी जनपद पंचायत के कार्यों में लगातार हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया गया है। सदस्यों ने आरोप लगाया है कि इससे जनपद पंचायत के निर्वाचित सदस्यों और कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है तथा कथित रूप से उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।

इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन योजना के कार्यों तथा पांचवें एवं 15वें वित्त से संबंधित कार्यों में भारी अनियमितता किए जाने का आरोप भी आवेदन में लगाया गया है।

ये सभी आरोप जनपद सदस्यों द्वारा प्रस्तुत अविश्वास प्रस्ताव के आवेदन में लगाए गए हैं। इन आरोपों पर अंतिम स्थिति विशेष बैठक में होने वाली प्रक्रिया और संबंधित पक्षों के जवाब के बाद ही स्पष्ट होगी।

24 अगस्त को आमने-सामने होंगे पक्ष और विपक्ष

अविश्वास प्रस्ताव के लिए अनुमति मिलने के बाद अब 24 अगस्त को विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी और इसके बाद पक्ष एवं विपक्ष के सदस्य विहित अधिकारी के समक्ष अपना मत दर्ज करेंगे।

बरघाट अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि अविश्वास प्रस्ताव को लेकर पक्ष एवं विपक्ष को 24 अगस्त की तिथि की सूचना दी गई है। निर्धारित बैठक में विहित अधिकारी के समक्ष मतदान की प्रक्रिया होगी, जिसमें सदस्य अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन अथवा विरोध में अपना मत देंगे।

15 सदस्यों ने सौंपा था आवेदन

अविश्वास प्रस्ताव की सूचना पर कुल 15 निर्वाचित जनपद सदस्यों के नाम दर्ज हैं। इनमें बिन्द्रा राजकुमार परते, गंगा लेखराम मातरे, चन्द्रकला प्रभुदयाल ठाकरे, निभा राजेश गेडाम, गजानंद नेकराम हरिनखेड़े, राहुल अमानसिंह उइके, आरती विजय उइके, भामेश्वरी देवीप्रसाद तुरकर, शकुनतला योगराज बाहेश्वर, रेखा अशोक भलावी, सरोज रुपेन्द्र बिसेन, शीला प्रदीप हनवत, सरोज गजेन्द्र इनवाती, शीला बालचंद भालेकर और नोखेलाल झाडूलाल बघेल शामिल हैं।

परिणाम पर टिकी निगाहें

24 अगस्त को होने वाली विशेष बैठक में मतदान के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि अध्यक्ष आभा जितेन्द्र राहंगडाले अपना पद बचाने में सफल रहती हैं या अविश्वास प्रस्ताव उनके विरुद्ध पारित होता है। इसके चलते बरघाट जनपद पंचायत की राजनीति में गतिविधियां तेज हो गई हैं।

अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जनपद सदस्यों के बीच चल रही राजनीतिक कवायद के बीच अब सभी की निगाहें 24 अगस्त की विशेष बैठक पर टिक गई हैं। बैठक में होने वाली चर्चा और मतदान के परिणाम को बरघाट जनपद पंचायत के आगामी राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

यह भी पढ़े :-

सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी का खुलासा, बरघाट पुलिस ने 2 शातिर चोरों को दबोचा

टीईटी परीक्षा 12 अक्टूबर से, शिक्षकों को देना होगा ₹1,000 शुल्क; अनिवार्यता के बाद फीस को लेकर बढ़ी नाराजगी

सिवनी भाजपा कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, मीना बिसेन के ध्वजारोहण पर गूंजा राष्ट्रगान

सिवनी भाजपा कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, मीना बिसेन के ध्वजारोहण पर गूंजा राष्ट्रगान

 https://www.etvbharat.com/hi/!state/anuppur-no-confidence-motion-against-badra-janpad-president-fail-celebrations-bjp-camp-madhya-pradesh-news-mps25032703371

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button