खेलछिंदवाड़ामध्यप्रदेश

जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप में किंशुक सोनी और अनुभा धुर्वे ने मारी बाजी

पुरुष वर्ग में डॉ. किंशुक सोनी, महिला वर्ग में अनुभा धुर्वे चैंपियन; सतपुड़ा क्लब ने जीती टीम चैंपियनशिप

छिंदवाड़ा टेबल टेनिस चैंपियनशिप: किंशुक सोनी और अनुभा धुर्वे बने विजेता

Chhindwara 09 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:-  जिला टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान में सद्भावना क्लब द्वारा आयोजित जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में डॉ. किंशुक सोनी ने चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि महिला वर्ग में अनुभा धुर्वे विजेता रहीं। प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

पुरुष वर्ग में डॉ. किंशुक सोनी विजेता तथा शैलेश करमकर उपविजेता रहे। महिला वर्ग में अनुभा धुर्वे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि अन्य शर्मा उपविजेता रहीं।

जूनियर वर्ग में शिवांश सरसे चैंपियन

जूनियर वर्ग में शिवांश सरसे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब हासिल किया। अनय केसरवानी उपविजेता रहे। वहीं टीम चैंपियनशिप में सतपुड़ा क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि टीटी स्ट्राइकर क्लब उपविजेता रहा।

खेल जीवन का महत्वपूर्ण अंग : महापौर

पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि महापौर विक्रम अहाके ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है और प्रत्येक व्यक्ति को किसी न किसी खेल में नियमित रूप से भाग लेना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि टेबल टेनिस हॉल के निर्माण के लिए शीघ्र प्रयास किए जाएंगे, ताकि खिलाड़ियों को अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में सभापति मनोज सक्सेना, जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष जेपी सिंह, गोविंद चौरसिया, संजय ठाकुर, सद्भावना क्लब अध्यक्ष लोमेश जुनेजा, महेश शर्मा, अविनाश दास गुप्ता, शैलेश करमकर, बबलू पांडे, हरि सिंह राजपूत, श्रेयस निमखेड़कर, कैलाश विश्वकर्मा, सौरभ सोलंकी, डॉ. पंकज भूतड़ा सहित आयोजन से जुड़े पदाधिकारी, खेलप्रेमी एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सद्भावना क्लब, जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों एवं खिलाड़ियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

यह भी पढ़े :-

माटी गणेश प्रतिमा निर्माण का प्रशिक्षण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बरघाट नगर परिषद वार्ड 6 का चुनाव स्थगित, राज्य निर्वाचन आयोग ने जारी किया आदेश

सिवनी से छिंदवाड़ा पहुंची MD ड्रग्स की खेप, कारोबारी पुलिस के शिकंजे में

बैगा आदिवासी बच्चों की मौत पर कांग्रेस ने उठाई मुआवजे और नौकरी की मांग

https://ipr.nagaland.gov.in/wokha-district-open-table-tennis-championship-kicks

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button