अंत्योदय से राष्ट्रोदय का संकल्प ही पं. दीनदयाल उपाध्याय को सच्चा सम्मान : भाजपा
जिला भाजपा ने श्रद्धा से मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया पौधरोपण
छिंदवाड़ा में भाजपा ने मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती, किया पौधरोपण
Chhindwara 25 September 2026
छिंदवाड़ा यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव के नेतृत्व में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों और राष्ट्रसेवा के योगदान को स्मरण किया। कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के उत्थान को केंद्र में रखकर अंत्योदय का विचार दिया। उनके विचारों को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्चा सम्मान है। अंत्योदय से राष्ट्रोदय का संकल्प समाज और राष्ट्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण आधार है।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री विजय पांडे, जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, कार्यालय मंत्री भारत घई, भाजपा नेता धर्मेंद्र मिगलानी, संजय पटेल, डॉ. कृष्णा हरजानी, संदीप सिंह चौहान, चंद्रभान देवरे, राकेश माइकल पहाड़े, लवकेश यादव, अनीश पटेल, विजय नामदेव, दिनेश मालवी, प्रशांत भावरकर, अमिता बरहैया, आरती खंडेलवाल, वंदना विश्वकर्मा, नेहा वर्मा, नीलू जंघेला, तरुण सोनी, आशुतोष वाडीवा, अक्षय मोहोड सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल पार्क पहुंचकर सांसद ने अर्पित किए श्रद्धासुमन
इसी क्रम में सांसद बंटी विवेक साहू छिंदवाड़ा शहर स्थित पंडित दीनदयाल पार्क में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर
आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सांसद ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके अंत्योदय के विचारों को स्मरण किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शेषराव यादव, जिला महामंत्री विजय पांडे, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश फोफली, विजय झांझरी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ललिता वर्मा, जिला मंत्री गरिमा दामोदर, जनभागीदारी समिति अध्यक्ष भरत घई, पार्षद चंद्रभान देवरे, संदीप चौहान, राहुल बंटी उईके, दिनेश मालवी, चंद्रकुमार चंदु जैन, वंदना विश्वकर्मा, नीलम लिल्हारे सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
पौधरोपण के माध्यम से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
जयंती कार्यक्रम के अवसर पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को स्मरण करते हुए समाज और राष्ट्रहित में सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़े :-
छोटे कारोबार को मिला बड़ा सहारा, पीएम स्वनिधि से विशाल निखारे के सपनों को मिली रफ्तार
सिवनी में 26 सितंबर को होगा ‘मेरे सपनों का भारत-सेवा चित्र’ का जिला स्तरीय महासंगम
भाजपा किसान मोर्चा ने सिवनी जिले के 22 मंडलों में अध्यक्ष किए नियुक्त
सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी यात्रा का सिवनी जिले में वृहद कार्यक्रम एवं भव्य स्वागत



