सेवा संकल्प अभियान: वडनगर से वाराणसी यात्रा का सिवनी जिले में वृहद कार्यक्रम एवं भव्य स्वागत
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में व्यापक तैयारियां, 27 से 29 सितंबर तक होंगे जनसंवाद, गंगा आरती, स्वच्छता मित्र सम्मान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं शहीद परिवारों का सम्मान
सिवनी में 27 से 29 सितंबर तक वडनगर से वाराणसी यात्रा का भव्य स्वागत होगा। भाजपा जिला सिवनी के मार्गदर्शन में जनसंवाद, गंगा आरती, स्वच्छता मित्र सम्मान, 2500 युवाओं का वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और शहीद परिवारों के सम्मान सहित कई आयोजन होंगे।
सेवा संकल्प अभियान: वडनगर-वाराणसी यात्रा का सिवनी में भव्य स्वागत
Seoni 25 September 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी की जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर से वाराणसी यात्रा के सिवनी जिले में आगमन को लेकर व्यापक एवं भव्य तैयारियां की जा रही हैं। 27 से 29 सितंबर 2026 तक जिले में रहने वाली इस यात्रा के दौरान जनसंवाद, ग्राम चौपाल, लाभार्थियों से संवाद, गंगा आरती, स्वच्छता मित्रों का सम्मान, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, लखपति दीदी संवाद तथा शहीद परिवारों के सम्मान सहित अनेक सेवा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
यात्रा के विभिन्न कार्यक्रमों में मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सिवनी-बालाघाट सांसद श्रीमती भारती पारधी, सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन एवं बरघाट विधायक कमल मर्सकोले अपनी सुविधा एवं कार्यक्रमानुसार शामिल होकर यात्रा में सहभागिता करेंगे तथा विभिन्न कार्यक्रमों में उपस्थित रहकर मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

भाजपा संगठन द्वारा यात्रा के प्रत्येक पड़ाव पर स्वागत, कार्यक्रम संचालन, जनभागीदारी, रात्रि पड़ाव, ग्राम सभा एवं स्थानीय व्यवस्थाओं के लिए जिला, विधानसभा एवं मंडल स्तर पर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं।
जिला संगठन के मार्गदर्शन में विधानसभा स्तर पर व्यापक तैयारियां
श्रीमती मीना बिसेन के मार्गदर्शन में सिवनी, लखनादौन एवं केवलारी विधानसभा क्षेत्रों की संगठनात्मक टोलियां यात्रा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने तथा कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटी हुई हैं।
सेवा संकल्प अभियान के जिला संयोजन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भाजपा जिला महामंत्री एवं अभियान के जिला संयोजक गजानंद पंचेश्वर को सौंपी गई है। वहीं यात्रा के समन्वय एवं व्यवस्थाओं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं यात्रा प्रभारी नवनीत सिंह ठाकुर सहित विभिन्न पदाधिकारी सक्रिय हैं।
सिवनी विधानसभा में विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री संतोष अग्रवाल, लखनादौन विधानसभा में विधानसभा प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री मुकेश बघेल, तथा केवलारी विधानसभा में विधानसभा प्रभारी एवं अभियान के जिला संयोजक गजानंद पंचेश्वर के नेतृत्व में विधानसभा टोलियां यात्रा के स्वागत एवं कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटी हैं।
27 सितंबर को कोहका से होगी यात्रा की आगवानी
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 27 सितंबर 2026 को यात्रा के सिवनी जिले में प्रवेश के साथ स्वागत कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू होगा। कोहका से यात्रा की आगवानी के लिए सांसद, विधायक, भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
इसके बाद यात्रा विभिन्न निर्धारित कार्यक्रम स्थलों की ओर रवाना होगी।
फुलारा में ग्राम चौपाल और लाभार्थियों से संवाद
यात्रा का प्रमुख पड़ाव फुलारा होगा, जहां ग्राम चौपाल एवं लाभार्थियों से संवाद आयोजित किया जाएगा। इस दौरान जीआई टैग प्राप्त जम्बों छीताफल वाटिका का भ्रमण भी प्रस्तावित है।
इसके बाद लखनवाड़ा में गंगा आरती, छिंदवाड़ा चौक में स्वच्छता मित्रों का सम्मान तथा दलसागर चौपाटी में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लाइट एवं एलईडी शो और लोकगीतों की प्रस्तुति होगी।
रात्रि विश्राम से लेकर सेवा गतिविधियों तक कार्यक्रमों की श्रृंखला
यात्रा के दौरान एमएम ग्रेंड अग्रोहा में रात्रि भोजन, रात्रि विश्राम एवं प्रातःकालीन अल्पाहार की व्यवस्था रहेगी। अगले दिन मेडिकल कॉलेज में भ्रमण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसके बाद बंडोल में आंगनवाड़ी के बच्चों से संवाद एवं स्नेह परिधान कार्यक्रम, गोरखपुर एवं सादक सिवनी में स्वागत तथा छपारा में अस्पताल में सेवा संवाद, लखपति दीदी संवाद, सांदिपनी विद्यालय भ्रमण एवं छीताफल संग्राहकों से संवाद आयोजित होगा।
गनेशगंज में बंजारी माता दर्शन एवं स्वागत के बाद यात्रा लखनादौन पहुंचेगी, जहां 2500 युवाओं के वृक्षारोपण का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यहां रात्रि भोजन एवं विश्राम की व्यवस्था रहेगी।
29 सितंबर को शहीद स्मारक पर शहीद परिवारों का सम्मान
29 सितंबर को यात्रा के दौरान कहानी एवं घंसौर में स्वागत कार्यक्रम होंगे। इसके पश्चात कटिया/भिलाई स्थित शहीद स्मारक में शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा।
स्थानवार पदाधिकारियों को सौंपी गईं जिम्मेदारियां
यात्रा के सफल आयोजन के लिए विभिन्न कार्यक्रम स्थलों के अनुसार अलग-अलग पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कार्यक्रम एवं स्वागत की व्यवस्थाओं में संतोष अग्रवाल, मुकेश बघेल, नवनीत सिंह ठाकुर, आनंद शर्मा, डॉ. अभिजीत चौहान, पारूल सनोडिया, रविशंकर पाल, विठ्ठल पटेल, अंकित सिंह ठाकुर, मयूर सोनी, नरेन्द्र गुड्डू ठाकुर, नितेश सनोडिया, पीयूष दुबे, अटल सिंह बघेल, नितेन्द्र गुड्डू बघेल, शुभम राजपूत, आशु सतनामी, मयंक सोनी, संतोष नगपुरे, अभिषेक दुबे, तरुण मुनियां टांक, राजेश राजू यादव, श्रीमती निशा नाग, तुलेश डहरवाल, अतीत बिसेन, वीरेन्द्र डेहरिया, संजय खण्डाइत, रिषभ चौरसिया, युवराज राहंगडाले, लालू राय, प्रदीप राय, खुगेन्द्र पवार, भुनेश कुल्हाड़े, श्रीमती अंजू तेलग, रोहित पप्पी मेहरोलिया, टिळू ठाकरे एवं आदित्य सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं की भूमिका रहेगी।
28 एवं 29 सितंबर के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए भी स्थानवार कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं। भाजपा कार्यकर्ता यात्रा के स्वागत एवं निर्धारित कार्यक्रमों की तैयारियों में जुटे हुए हैं।
भाजपा जिला सिवनी के मार्गदर्शन में आयोजित इस तीन दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के दौरान संगठनात्मक समन्वय के साथ जनसंवाद, सेवा गतिविधियों और जनभागीदारी को प्रमुखता दी जाएगी।
यह भी पढ़े :-
FCI की सख्ती से चावल मिलरों में मचा हड़कंप, घटिया गुणवत्ता के एक दर्जन से ज्यादा लॉट रिजेक्ट!
केवलारी में ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई: 14 आवेदनों पर अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश
25 सितंबर को सिवनी में गूंजेगा ‘वंदे मातरम्’, एक समय-एक स्वर में होगा सामूहिक गायन
शारदीय नवरात्रि को लेकर जिला ब्राह्मण समाज की बैठक, नौ दिनों के आयोजन की रूपरेखा तय



