WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

मतदान के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को किया जा रहा जागरूक

सिवनी यशो:- विधानसभा निर्वाचन 2023 जिले में शतप्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने को लेकर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में सतत रूप से मतदाता जागरूकता गतिविधियां संचालित हैं। आगामी 17 नवम्बर को जिले के प्रत्येक आयु वर्ग का मतदाता अपने मताधिकार का अनिवार्य रूप से प्रयोग करे, इस दिशा में जिला प्रशासन द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं। ग्रामवार रैलियों, दीवार लेखन तथा गृह भेंट के माध्यम से जनजागरूकता प्रसारित की जा रही है। इसी तरह स्कूल, कॉलेजों में निबंध लेखन, चित्रकला, रंगोली,मानव श्रृंखला जैसी अनेकों प्रतियोगिताऐं आयोजित करते हुए नवमतदाताओं को जोड़ा जा रहा है।
विगत दिवसों में आयोजित नवरात्रि पर्व के दौरान भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में स्वीप गरबा तथा गायन प्रतियोगिता आयोजित कर आमजनों से आगामी 17 नवम्बर को अपने मताधिकार का उपयोग करने की अपील की गई है। इसी तरह जिले में नवाचार करते हुये ग्रामवार हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। अभियान अंतर्गत ग्रामवार चुनरी में ग्राम के मतदान हेतु पात्र व्यक्तियों से हस्ताक्षर कराकर आगामी 17 नवम्बर को अनिवार्य रूप से मतदान करने की अपील की जा रही है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!