Tue, 24 Nov 2026 | 10:59:40 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने जीता डीसीए ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं

अनधिकृत होर्डिंग जब्त : अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 24, 2026 10:49 pm / Post views : 2

अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए
शेयर करें:

नागपुर, परासिया, सिवनी और नरसिंहपुर रोड पर चला अभियान, खजरी चौराहे के सामने शासकीय यूनिपोल से भी हटाई अवैध होर्डिंग

Chhindwara, 24 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और मुख्य मार्गों की सुंदरता बिगाड़ने वाली अनधिकृत प्रचार सामग्री पर रोक लगाने के लिए नगर पालिक निगम छिंदवाड़ा ने सख्त रुख अपनाया है।

नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय के निर्देश पर मंगलवार को निगम के अतिक्रमण निरोधक एवं राजस्व अमले ने शहर के प्रमुख मार्गों और आवासीय क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई करते हुए 310 से अधिक अवैध फ्लेक्स, लॉलीपॉप एवं स्टैंड बोर्ड हटाकर जब्त किए।

नगर निगम द्वारा यह अभियान शहर के चार प्रमुख मार्गों नागपुर रोड, परासिया रोड, सिवनी रोड और नरसिंहपुर रोड पर चलाया गया। कार्रवाई के दौरान सड़क के डिवाइडरों पर बिना अनुमति लगाए गए प्रचार माध्यमों को हटाया गया।

निगम प्रशासन के अनुसार, डिवाइडरों पर इस तरह लगाए गए अवैध फ्लेक्स और बोर्ड न केवल शहर की सुंदरता को प्रभावित कर रहे थे, बल्कि वाहन चालकों का ध्यान भटकने से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती थी।

शासकीय यूनिपोल से भी हटाई अवैध होर्डिंग

कार्रवाई के दौरान निगम अमले ने खजरी चौराहे के सामने स्थापित नगर निगम के शासकीय दिशा सूचक यूनिपोल पर अनधिकृत रूप से लगाई गई होर्डिंग को भी तत्काल हटाया। शासकीय दिशा सूचक बोर्ड का उपयोग निजी प्रचार-प्रसार के लिए किए जाने को निगम प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

नगर निगम आयुक्त सी.पी. राय ने स्पष्ट किया है कि शासकीय संपत्तियों, प्रमुख चौराहों और दिशा सूचक बोर्डों का उपयोग बिना अनुमति निजी विज्ञापन के लिए करना नियमों के विरुद्ध है। भविष्य में इस तरह की गतिविधियां पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों एवं संस्थाओं के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा।

यातायात और शहर की सुंदरता बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा

नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अनधिकृत होर्डिंग, फ्लेक्स और प्रचार सामग्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थलों और शासकीय संपत्तियों पर बिना अनुमति विज्ञापन लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

निगम की इस कार्रवाई से शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने और अनधिकृत प्रचार सामग्री पर नियंत्रण लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।