दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में होगा कार्यक्रम, जिलाध्यक्ष मीना बिसेन करेंगी अध्यक्षता, डॉ. केके चतुर्वेदी एवं प्रोफेसर एम के सनोडिया होंगे अतिथि वक्ता
Seoni, 25 November 2026
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी जिला सिवनी द्वारा 26 नवंबर को संविधान गौरव दिवस लोकतांत्रिक मर्यादा, राष्ट्रवाद और समर्पण भाव के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन करेंगी। अतिथि वक्ता के रूप में डॉ. केके चतुर्वेदी एवं प्रोफेसर एम के सनोडिया अपने विचार व्यक्त करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की आत्मा है। संविधान दिवस के माध्यम से हम सभी को संवैधानिक मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक एवं प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा मिलती है।
उन्होंने जिले के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से 26 नवंबर को दोपहर 2 बजे जिला भाजपा कार्यालय पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता करने और आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है।
संविधान गौरव दिवस के आयोजन को व्यवस्थित, गरिमामय और प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला टोली का गठन किया गया है। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती ठाकुर को संयोजक बनाया गया है।
वहीं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह उईके,किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रदीप राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती निशा नाग, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष योगेश शिवहरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रविशंकर पाल एवं वीरेंद्र डहेरिया को टोली का सह-संयोजक बनाया गया है।
कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा जिला महामंत्री गजानंद पंचेश्वर एवं कार्यक्रम की संयोजक श्रीमती गोमती ठाकुन ने बैठक ली। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की सहभागिता तथा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के संबंध में चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में जिला टोली संयोजक एवं सह-संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष आनंद शर्मा एवं डां. अभिजीत चौहान श्रीमती उर्मिला उईके मीडिया एवं सोशल मीडिया के पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि जिला टोली के संयोजक एवं सह-संयोजक संविधान गौरव दिवस के आयोजन की रूपरेखा, आवश्यक व्यवस्थाओं और समन्वय का दायित्व संभालेंगे ।