Tue, 24 Nov 2026 | 10:52:56 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति अवैध होर्डिंग और फ्लेक्स पर नगर निगम का सख्त एक्शन, 310 से अधिक प्रचार बोर्ड हटाए माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति

किसानों की उम्मीदें : माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 24, 2026 10:41 pm / Post views : 1

माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी
शेयर करें:

किसान संघर्ष समिति के प्रयास रंग लाए, पाइपलाइन की टेस्टिंग शुरू; रामगढ़, पिपरिया, मड़ई होते हुए जमुनिया तक पहुंचेगा पानी

Chhindwara, 24 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- माचागोरा डेम की महत्वपूर्ण माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन परियोजना के तहत किसानों के खेतों तक पानी पहुंचने की राह अब आसान होती दिखाई दे रही है। पंप हाउस क्रमांक-3 का कार्य पूर्ण होने के बाद पाइपलाइन के माध्यम से पानी पहुंचाने की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है। इस दौरान पाइपलाइन से पानी कलकोटी होते हुए जुरतरा ग्राम तक पहुंच गया है। लंबे समय से सिंचाई के पानी की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्र के किसानों में इससे खुशी और उत्साह का माहौल है।

किसान संघर्ष समिति के लगातार प्रयासों के बाद परियोजना के इस महत्वपूर्ण चरण का पूरा होना किसानों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। ठेकेदार एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा पानी की टेस्टिंग शुरू किए जाने से किसानों को उम्मीद है कि परीक्षण सफल होते ही विभाग और ठेकेदार द्वारा नदी-नालों में पानी छोड़ा जाएगा, जिससे आगामी गेहूं और चना की फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी उपलब्ध हो सकेगा।

जुरतरा पहुंचा पानी, अब जमुनिया तक पहुंचाने की तैयारी

परियोजना के तहत पाइपलाइन के माध्यम से पानी अभी तक कलकोटी होते हुए जुरतरा ग्राम तक पहुंच चुका है। अब आगामी चरण में पानी रामगढ़, पिपरिया और मड़ई होते हुए जमुनिया तक पहुंचाने की योजना है। इससे इन क्षेत्रों के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध हो सकेगा।

इस वर्ष कम बारिश के कारण क्षेत्र के किसान रबी फसलों की सिंचाई को लेकर चिंतित थे। ऐसे समय में माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन परियोजना के माध्यम से पानी पहुंचने की शुरुआत किसानों के लिए बड़ी उम्मीद लेकर आई है। गेहूं, चना सहित अन्य फसलों को समय पर पानी मिलने से कृषि उत्पादन को भी लाभ मिलने की संभावना है।

किसान संघर्ष समिति ने अधिकारियों और इंजीनियरों का जताया आभार

पानी की टेस्टिंग शुरू होने और जुरतरा तक पानी पहुंचने पर किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवकुमार दुबे, मंगल बंजारा, गुरुप्रसाद सनोडिया, संजय भट्टी, अशोक पंचेश्वर सहित क्षेत्र के समस्त किसानों ने विभागीय अधिकारियों, ठेकेदार के प्रोजेक्ट मैनेजर एवं सभी इंजीनियरों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

किसानों ने उम्मीद जताई है कि टेस्टिंग का कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद जल्द ही परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के शेष गांवों तक भी पानी पहुंचेगा। इससे किसानों को रबी सीजन में सिंचाई की सुविधा मिलेगी और कम बारिश के कारण फसलों पर मंडरा रहा संकट कम हो सकेगा।

किसान संघर्ष समिति के प्रयासों और परियोजना के आगे बढ़ते कार्य से क्षेत्र के किसानों में अब जल्द सिंचाई का पानी मिलने की उम्मीद मजबूत हुई है।