मानव शर्मा ने खेली 71 रनों की शानदार पारी, नयन चौहान ने झटके 5 विकेट; कल से शुरू होगा इंटर ब्लॉक टूर्नामेंट
Chhindwara, 24 November 2026
छिंदवाड़ा यशो:- इंदिरा गांधी क्रिकेट मैदान पर आयोजित डीसीए चैंपियनशिप छिंदवाड़ा ब्लॉक क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्या भूमि क्लब को 5 विकेट से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया।
रोमांचक मुकाबले में सतपुड़ा टाइगर्स क्लब के बल्लेबाज मानव शर्मा और गेंदबाज नयन चौहान जीत के हीरो रहे। वहीं अब प्रतियोगिता के अगले चरण के रूप में इंटर ब्लॉक टूर्नामेंट की शुरुआत कल से होगी।
फाइनल मुकाबले में टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी विद्या भूमि क्लब की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 152 रन बनाए। टीम की ओर से शेख इदरीश ने 30 रन और विश्वदीप चंद्रवंशी ने 29 रनों का योगदान दिया।
सतपुड़ा टाइगर्स क्लब की ओर से नयन चौहान ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके और विपक्षी टीम को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया।
मानव शर्मा की 71 रनों की पारी ने दिलाई जीत
153 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सतपुड़ा टाइगर्स क्लब की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 17.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के बल्लेबाज मानव शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 71 रनों की बेहतरीन पारी खेली। वहीं शैलेश करमरकर ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस तरह सतपुड़ा टाइगर्स क्लब ने 5 विकेट से मुकाबला जीतकर डीसीए छिंदवाड़ा ब्लॉक चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया। मैच में शानदार गेंदबाजी करने वाले नयन चौहान और बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले मानव शर्मा के प्रदर्शन ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।
कल से शुरू होगा इंटर ब्लॉक टूर्नामेंट
ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता के सफल समापन के बाद अब क्रिकेट प्रेमियों को इंटर ब्लॉक टूर्नामेंट के मुकाबलों का रोमांच देखने को मिलेगा। इसकी शुरुआत कल से होगी, जिसमें विभिन्न ब्लॉकों की टीमें अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगी।