Tue, 24 Nov 2026 | 10:41:46 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ माइक्रो वन लिफ्ट इरीगेशन का पानी जुरतरा पहुंचा, किसानों की उम्मीदें हुईं पूरी सीमा दीपक कोल्हे को मिली पी-एच.डी. की उपाधि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों को मिली सफलता, फिर पटरी पर दौड़ेगी दादाधाम एक्सप्रेस 45 अवैध कॉलोनियों के प्रकरणों की मूल फाइलें गायब होने का आरोप, हाईकोर्ट ने 90 दिन में कार्रवाई के दिए आदेश 25 लाख की पुलिया निर्माण पर उठे सवाल, चक्कीखमरिया में ग्रामीणों का आक्रोश मां वैष्णो देवी धाम में टीन शेड का लोकार्पण, गुरुद्वारे में दशमेश द्वार का भूमिपूजन किया विधायक दिनेश राय ने 62 साल की उम्र में नशा मुक्त भारत का संदेश लेकर निकलीं विजया लक्ष्मी, 3000 किमी की साइकिल यात्रा पर सिवनी पहुंचीं हर्रई जागीर में धूमधाम से संपन्न हुआ तुलसी-शालिग्राम विवाह, विवाह की रस्मों में उमड़ी मातृशक्ति मंत्रि-परिषद के फैसलों से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति : शैलेन्द्र बरूआ

बड़ी सौगात : सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 24, 2026 10:21 pm / Post views : 4

सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए मिली 33 करोड़ की राशि
शेयर करें:

छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले को मिली बड़ी सौगात, भवनों के साथ कैमरे, फर्नीचर और स्मार्ट बोर्ड के लिए भी स्वीकृति

Chhindwara, 24 November 2026

छिंदवाड़ा यशो:- छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। सांसद बंटी विवेक साहू के प्रयासों से दोनों जिलों में 93 स्कूल भवनों के निर्माण के लिए 33 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

लंबे समय से स्कूल भवनों की मांग कर रहे ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों को इससे बड़ी राहत मिली है। नए भवनों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

सांसद बंटी विवेक साहू को छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार स्कूल भवनों के निर्माण की मांग की जा रही थी।

ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की आवश्यकता को देखते हुए सांसद ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह से मुलाकात कर इस विषय को प्रमुखता से उठाया।

इसके साथ ही उन्होंने पत्राचार के माध्यम से भी दोनों जिलों में स्कूल भवनों की स्वीकृति के लिए प्रयास किए।

सांसद की मांग और प्रयासों के बाद लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में 93 स्कूल भवनों के निर्माण कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए लगभग 33 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है। अब जल्द ही दोनों जिलों में इन स्कूल भवनों का निर्माण प्रारंभ हो सकेगा।

स्कूल भवनों के साथ आधुनिक सुविधाओं पर भी जोर

इस स्वीकृति की खास बात यह है कि केवल स्कूल भवनों के निर्माण तक ही राशि सीमित नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों की बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्कूलों में कैमरे, फर्नीचर एवं स्मार्ट बोर्ड के लिए भी राशि स्वीकृत की गई है।

इससे विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के साथ आधुनिक तकनीक आधारित शिक्षण व्यवस्था विकसित करने में मदद मिलेगी।

सांसद बंटी विवेक साहू ने इस उपलब्धि पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का विशेष फोकस ग्रामीण क्षेत्रों के विकास पर है। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए बेहतर स्कूल भवनों का निर्माण हो या गांवों में आवागमन के लिए सड़कों का निर्माण, सरकार प्रत्येक क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि पहले ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है।

सांसद ने कहा कि छिंदवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे। अन्य विद्यालयों के भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि दोनों जिलों के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष