WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमछिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

लोनिया गोली कांड के फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा

सिवनी यशो:- गत 30 अगस्त को थाना कोतवाली सिवनी क्षेत्रांतर्गत लोनिया ग्राम में गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई जिस पर तत्काल कोतवाली पुलिस स्टाफ द्वारा घटना स्थल पर पहुंचकर तस्दीक करने पर पाया गया कि विशाल बघेल एवं उसके साथियों के द्वारा अल्ट्रोज कार से आकर पारिवारिक विवाद के चलते समुराल पक्ष के लोगों पर जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर कर तलवार से हमला किया गया जिससे दो लोग घायल हुये है जिन्हे उपचार हेतु जिला अस्पताल सिवनी पहुचाया गया बाद थाना कोतवाली सिवनी में अपराध क्र. 802/23 धारा 294,307,34 ता. हि. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की उक्त सूचना मिनले पर पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं एस.डी.ओ.पी. सिवनी के द्वारा संज्ञान में लेते हुये आरोपियों को पकडऩे हेतु थाना प्रभारी कोतवाली सिवनी को निर्देशित कर टीम घटित की गई।
आरोपी की पतासाजी हेतु अलग अलग स्थानों पर टीम रवाना की गई मुखबिर लगाये गये। तकनीकी सहायता ली गई जो आरोपी घटना दिनांक से फरार थे इन आरोपियों के संबंध में 02 सितंबर को जानकारी प्राप्त हुई कि आरोपी भुरकल खापा मंडला रोड के जंगल में छुपे है । सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर आरोपियों को पकड़ा जिनसे पूछताछ की गई जिसमें उन्होने जुर्म करना स्वीकार किया । जिन्हे विधिवत् गिरफ्तार किया गया। बाद में आरोपियों से पूछताछ पर घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा एवं कारतूस तलवार जप्त की गई।
पकड़े गये आरोपियों में विशाल बघेल उर्फ टीनू पिता जगन्नाथ बघेल उम्र 32 साल निवासी साकार सांई धाम बबरिया बारापत्थर सिवनी, सतीश बघेल पिता उदय सिंह बघेल उम्र 28 साल निवासी बबरिया मानेगांव थाना डुण्डा सिवनी, खेलेश उर्फ शीलू राजपूत पिता प्रमोद कुमार राजपूत उम्र 30 साल निवासी अपर
बैनगंगा कालोनी बारापत्थर सिवनी, एवं शुभम उर्फ पियूष पाल पिता सुरेश पाल उम्र 28 साल निवासी अपर बैनगंगा कालोनी बारापत्थर सिवनी शामिल है ।
जप्तशुदा मसरूका – घटना में प्रयुक्त पिस्टल दो मैगजीन, दो जिंदा राऊंड, दो खाली खोके, दो तलवार, एक अल्ट्रोज कार क्र. एम.पी. 22 जेड. बी. 3358, एक स्पेलेण्डर मो.सा. क्र. एम.पी. 22 जेड.बी. 1381, 05 नग मोबाइल, आर.सी. ड्रायविंग लायसेंस ।
सराहनीय कार्य – निरी, सतीश तिवारी, उ.नि. सम्पत मरावी, उ.नि. राहुल ककोडिया, प्र. आर. 90 सुंदर श्याम तिवारी, प्र. आर. 476 बालमुकुंद बघेल, प्र. आर. 339 मुकेश विश्वकर्मा, आर. 262 नीतेश राजपूत, 134 अमित रघुवंशी, आर. 71 सतीश यूवनाती, आर. 400 अजय बघेल, आर.553 शिवम बघेल, आर. विनय चौरिया ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!