छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

अतिथि शिक्षकों का मानदेय हुआ दोगुना

भोपाल :- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों की पंचायत को संबोधित करते हुये उनकी अनेक मांगों को मानने के साथ उनके मानदेय को दोगुना कर दिया और कहा कि अतिथि शिक्षकों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जब रेग्युलर शिक्षक नहीं थे तब अतिथि शिक्षक के रूप में आपको पढ़ाने का दायित्व सौंपा गया। मुझे यह कहते हुए प्रसन्नता है कि अतिथि शिक्षकों ने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्व का निर्वाह किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान लाल परेड मैदान पर अतिथि शिक्षक पंचायत को 02 सितंबर को संबोधित कर रहे थे।
श्री चौहान ने अतिथि शिक्षकों को अलग-अलग कालखण्डों के हिसाब से दिये जा रहे मानदेय के स्थान पर मासिक मानदेय प्रदान किये जाने की बात कही एवं अतिथि शिक्षक वर्ग-1 को अधिकतम 9000 रूपये के स्थान पर 18000 रूपये, अतिथि शिक्षक वर्ग-2 को अधिकतम 7000 रूपये के स्थान पर 14000 रूपये एवं अतिथि शिक्षक वर्ग-3 को अधिकतम 5000 रूपये के स्थान पर 10,000 रूपये प्रतिमाह मानदेय देय होगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button