सिवनी विधानसभा के पाँच भाजपा मंडल अध्यक्ष घोषित किए
जिलाध्यक्ष मीना बिसेन ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी बधाई, संगठन विस्तार की उम्मीद जताई
Seoni 09 August 2025
सिवनी यशो:- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने सिवनी जिले की सिवनी विधानसभा के शेष पाँच मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएँ दीं और अपेक्षा व्यक्त की कि वे संगठन की मंशानुरूप कुशलतापूर्वक कार्य करते हुए संगठन का विस्तार करेंगे।
जिला भाजपा के सह मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष इस प्रकार हैं—
-
सिवनी नगर दक्षिण मंडल – अभिषेक दुबे (पुनः नियुक्त)
-
उत्तर मंडल – युवराज सिंह रांहगडाले (जिला अध्यक्ष, युवा मोर्चा)
-
करकोटी मंडल – रामजी चंद्रवंशी (पुनः नियुक्त)
-
बंडोल मंडल – जयदीप सिंह ठाकुर
-
बीजादेवरी मंडल – शंकरलाल उट्टी
घोषणा के बाद जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं सहित समर्थकों ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को बधाई दी।


