देश विदेशधर्ममध्यप्रदेशसिवनी

वक्फ जमीन के भू माफिओं पर राष्ट्र विरोधी धाराओं के तहत हो कार्यवाही – फय्याज कुरैशी

वक्फ जमीनों की खरीदी बिक्री पर तत्काल स्टे लगाने की मांग

सिवनी 02 मार्च 2025
सिवनी यशो:- वक्फ दरगाह मियां मोहम्मद शाह वली सिवनी की वक्फ संपत्तियों को भू-माफिया द्वारा खुर्द-बुर्द कर दिया गया उसके बवजूद भी कुछ जियारत एरिया में भू-माफिया द्वारा कब्जे वाली जमीनें खरीदी बेची जा रही है जबकि मध्यप्रदेश वक्फ बोर्ड द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि वक्फ संपत्तियों को एक इंच भी खुर्द-बुर्द नहीं होने दिया जाएगा । जो ज़मीन खरीदी बेची जा चुकीं हैं उसे जल्द ही कब्जे धारियों से मुक्त कर वक्फ बोर्ड अपने कब्जे में लेकर समाजिक हित मे काम में लिया जाएगा। इस आशय की बात सुन्नी वक्फ संपत्ति बचाओ अभियान मध्यप्रदेश इंडिया की ओर से पूर्व पार्षद फय्याज कुरैशी छोटू पाषर्द द्वारा जारी वक्तव्य में कही गयी है । पूर्व पार्षद ने जिला प्रशासन से मांग की है कि उक्त जमीन जो बची हुई है उसकी खरीदी बिक्री में स्टे लगा कर एवं उसके नामांतरण पर जिला कलेक्टर महोदय स्टे लगा कर वक्फ संपत्ति को बर्बाद करने वाले माफियाओं पर लगाम लगाएं ।

वक्फ जमीन के भू माफिओं पर राष्ट्र विरोधी धाराओं के तहत हो कार्यवाही - फय्याज कुरैशी - Seoni News

1983 के राजपत्र को आधार बनाकर सुनिश्चित की जाये वक्फ की जमीने

फय्याज कुरैशी ने कहा है कि जिस तरह बरघाट रोड स्थित वक्फ सम्पत्ति जिसका कुछ हिस्सा रेलवे बोर्ड द्वारा अपने उपयोग में लिया गया था उसका मुआवजा आज़ भी जिला कलेक्टर महोदय की निगरानी में मौजूद हैं जिसका सही उपयोग आज़ तक नहीं हुआ है । बाकी उक्त जमीन को 2011 /12 में नए सिरे से राज्स्व रिकार्ड में दर्ज कर लिया गया था । ठीक उसी तरह से दरगाह मियां मोहम्मद शाह वली की वक्फ की गई जमीन जों लगभग 372 एकड़ भूमि , ग्राम बिठली, डुंगरिया ग्राम ,एवं बड़ी ज्यारत ईदगाह मस्जिद से लेकर आसपास मौजूद है । जिसका विधिवत 1983 के राजपत्र में प्रकाशित (गजट नोटिफिकेशन) हुआ। इस गजट नोटिफिकेशन को आधार बनाकर तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन को उक्त जमीन वक्फ सम्पत्ति की खरीदी बिक्री में स्टे लगा कर राष्ट्र हित मे बडा काम करने की अपील समुचे मुस्लिम समाज द्वारा की जा रही है ।

कोर्ट के स्टे के बाद भी बिक रही जमीने

फय्याज कुरैशी का कहना है कि उक्त वक्फ संपत्तियां के मसलें पर पूर्व में जिला प्रशासन द्वारा जियारत दरगाह क्षेत्र में जमीन से जुड़े मामले में स्टे दें चुका था जो हाईकोर्ट और वक्फ ट्रिब्यूनल कोर्ट में लंबित है लेकिन फिर भी जमीन खरीदी बेची जा रही है और भू-माफिया द्वारा कब्जा कर जमीन को बेचने में तेजी आई है । राष्ट्र विरोधी कार्य की श्रेणी में ये कार्य को जिला प्रशासन को गम्भीरता पूर्वक जांच में लेकर उक्त क्षेत्र में खरीदी बिक्री में स्टे लगा कर वक्फ संपत्तियों को भू-माफिया से मुक्त कराने में अहम भूमिका निभाने के प्रति गंभीरता दिखाना चाहिये ।

प्रधानमंत्री एवं प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप हो जमीनों की सुरक्षा

श्री कुरैशी ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार, केंद्रीय वक्फ बोर्ड और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वक्फ संपत्तियों को भू-माफिया से मुक्त कराने में विशेष रूप से अभियान चला रहे हैं इस मसलें पर जिला भाजपा अध्यक्ष विधायक और सिवनी बालाघाट सांसद को जिला प्रशासन पर दबाव बना कर वक्फ की बची ज़मीन पर स्टे लगा कर भू-माफिया से मुक्त कराकर सीमाकांन कराना चाहिये और इसे अपने कब्जे में लेना चाहिये, वक्फ की संपत्ति को रिकार्ड में छेड़छाड़ कर जो सौदेबाजियाँ हुई है तथा बेजा खरीदी बिक्री की गयी है उन सबकी जाँच कराकर दोषियों के विरूद्ध राष्ट्र विरोधी धाराओं के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाना चाहिये तथा ऐसे तत्वों पर एफआईआर दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए। 

यह भी पढ़े :-
रजिस्ट्री शून्य कर भू – माफियाओं को राष्ट्रविरोधी धाराओं के तहत किया जाये गिरफ्तार – मंजूर रजा कादरी

राजनैतिक रसूख से हुये वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जे

कुरैशी ने अपने बयान में कहा है कि वक्फ की संपत्ति को खुर्द बुर्द करने का खेल पिछले तीन दशक से ज्यादा से चल रहा है । पूर्व जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर समाजिक कार्यकर्ता द्वारा सूचित किया गया था कि रसूखदार और राजनीतिक दलों से सांठगांठ कर वक्फ ज़मीन जो वक्फ कानून के हिसाब से मुस्लिम समाज के विकास उन्नति उत्थान के लिये है ? उसकी खरीदी बिक्री कर निजी उपयोग में लिया गया। समूचे समाज में नौजवानों में जनजागरण का अभाव होना अब तक भू-माफियाओं को सक्षम करता रहा है । दरगाह खानकाह, मजारों पर निगरानी कमेटी भी भू-माफियाओं के आशीर्वाद से बनती और चलतीं रहीं हैं ।

यह भी पढ़े :- सिवनी में 6 सौ करोड़ रूपये से अधिक की वक्फ की संपत्ति पर अवैध कब्जा 

पसमांदा (गरीब) मस्लिम आज भी लड़ रहा अपने हक की लड़ाई

दरअसल अब तक वक्फ बोर्ड के कानून से हटकर ही वक्फ बोर्ड द्वारा समिति अब तक बना कर सुन्नी वक्फ बोर्ड का धार्मिक तालीबानी करण करता रहा है । सुन्नी पसमांदा मुस्लिम समाज आज़ भी अपने हक़ की लड़ाई लडऩे के लिए मजबूर हैं, बेबस है लेकिन वर्तमान समय में केंद्र सरकार द्वारा मुस्लिम समाज के हित में खासतौर पर वक्फ संपत्तियों को भू-माफिया से मुक्त कराने और उसका सही इस्तेमाल कर मुस्लिम समुदाय को स्कूल, कालेज, युनिवर्सिटी, हास्पीटल, मुस्लिम शादी हाल, छोटे छोटे कारोबारी कारखाने जैसे विषय पर उक्त जमीन का उपयोग किया जाना स्वगत योग्य है ।

यह भी पढ़े :-वक्फ की जमीन के सत्यापन के आदेश, सिवनी की जमीनों का भी होगा सत्यापन

जमीन की खरीदी बिक्री पर रोक की मांग

श्री कुरैशी ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया है कि उक्त जमीन पर जों अभी बची हुई है और भू-माफियाओं के कब्जे में है उसे मुक्त कराने के लिए सबसे पहले किसी भी तरह की खरीदी बिक्री एवं रजिस्ट्री नामांतरण पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा कर राष्ट्र हित मे बडा काम करें। 

यह भी पढ़े :-राजपत्र ने जिसे बताया वक्फ की संपत्ति, वह राजस्व के रिकार्ड में नहीं 

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button