मध्यप्रदेशखेलसिवनी

एडवोकेट प्रीमियर लीग सिवनी में इतिहास रचा

एडवोकेट प्रीमियर लीग सिवनी में इतिहास रचा

एपीएल-6 में पहली बार महिला अधिवक्ताओं के बीच खेला गया क्रिकेट मुकाबला

Seoni 14 January 2026

सिवनी यशो:- एडवोकेट प्रीमियर लीग सिवनी के छठवें संस्करण ए.पी.एल-6 में सिवनी जिले के
खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया। जिले में पहली बार महिला अधिवक्ताओं के मध्य
क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया, जिसने खेल के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का
सशक्त संदेश भी दिया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  सतीश चंद्र राय
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश लक्ष्मण कुमार वर्मा,

रजिस्ट्रार विक्रम सिंह डावर

एवं वरिष्ठ अधिवक्ता बी.एस. शर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ सिवनी के अध्यक्ष पंकज जैन,

उपाध्यक्ष अल्लाउद्दीन खान,

सचिव हीरालाल जरगे,

सहसचिव ऋषभपाल सिंह बघेल,

कोषाध्यक्ष श्रीराम बघेल

सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं

एपीएल आयोजन समिति के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

टूर्नामेंट के अंतर्गत महिला अधिवक्ताओं की टीम ब्लू 11 और

टीम ब्लैक 11 के बीच तीन मुकाबलों की श्रृंखला में पहला मैच पी.जी. कॉलेज ग्राउंड, भैरोगंज में खेला गया।

टॉस जीतकर टीम ब्लैक की कप्तान श्रीमती आशा गौतम ने पहले बल्लेबाजी का
निर्णय लिया। टीम ब्लैक 11 ने निर्धारित 12 ओवरों में 5 विकेट खोकर
80 रन बनाए। कप्तान आशा गौतम ने शानदार 43 रन की पारी खेली,
जबकि निकिता सल्लाम और नेहा कश्यप ने 9-9 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम ब्लू 11 ने केवल 11.4 ओवर में
2 विकेट खोकर 83 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।
कप्तान सुश्री ममता ठाकुर ने 31 रन एवं आरती तिवारी ने 22 रन बनाए।

इस शानदार प्रदर्शन के लिए 31 रन एवं 4 विकेट लेने वाली
टीम ब्लू 11 की कप्तान ममता ठाकुर को
मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित रहे और
महिला खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के साथ इस ऐतिहासिक मैच का आनंद लिया।

https://www.gondwanasamay.com/2021/03/96.html

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!