मध्यप्रदेशसिवनीहेल्थ

फूड प्वाइजनिंग की अफवाह निकली पूरी तरह गलत

ग्राम कोठिया श्रीराम कथा भंडारे से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं

🚨 BREAKING NEWS

फूड प्वाइजनिंग की अफवाह निकली पूरी तरह गलत

ग्राम कोठिया श्रीराम कथा भंडारे से कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं

Seoni 14 January 2026

सिवनी यशो:- ग्राम कोठिया में आयोजित श्रीराम कथा के समापन अवसर पर हुए भंडारा फूड प्वाइजनिंग को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही
 खबरें पूरी तरह भ्रामक और निराधार पाई गई हैं।
स्वास्थ्य विभाग की त्वरित जांच में भोजन से किसी भी प्रकार की फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि नहीं हुई है।

 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने किया प्रसाद ग्रहण

भंडारे में अनुमानित 8 से 10 हजार श्रद्धालुओं ने भोजन किया। इनमें से केवल 10 से 12 लोगों को
हल्के दस्त व गैस जैसी सामान्य पाचन संबंधी परेशानी हुई।

 किसी भी श्रद्धालु में नहीं पाए गए

  • लगातार उल्टी
  • तेज चक्कर
  • बुखार
  • कोई गंभीर लक्षण

 स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुँची। प्रभावित लोगों की जांच कर
प्राथमिक उपचार दिया गया। सभी श्रद्धालुओं की हालत सामान्य पाई गई और किसी को अस्पताल में भर्ती नहीं करना पड़ा।

 स्वास्थ्य विभाग का स्पष्ट बयान

“भंडारा फूड प्वाइजनिंग मामला फूड प्वाइजनिंग का नहीं है। कुछ लोगों में हल्की गैस और पाचन संबंधी परेशानी देखी गई,
जो सामूहिक भोज और मौसम के कारण सामान्य है।”

 विशेषज्ञ सलाह (जनहित में)

  • अधिक तेल-मसाले पाचन पर असर डालते हैं
  • मटर, गोभी, आलू गैस उत्पन्न करते हैं
  • ठंड में पानी कम पीना नुकसानदायक
  • भोजन लंबे समय तक खुले में न रखें
  • स्वच्छ पानी का उपयोग करें
  • सीमित मात्रा में भोजन ग्रहण करें
  • अत्यधिक चाय का सेवन भी सेहत के लिए हानिकारक
✔ कोई स्वास्थ्य संकट नहीं | ✔ कोई गंभीर मामला नहीं | ✔ स्थिति पूरी तरह सामान्य

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!