विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छिंदवाड़ा की जिला कार्यकारिणी घोषित
नरेंद्र पटेल बने जिला संयोजक, मोनू बनवारी को मिली जिला गौ-रक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छिंदवाड़ा की जिला कार्यकारिणी घोषित
नरेंद्र पटेल बने जिला संयोजक, मोनू बनवारी को मिली जिला गौ-रक्षा प्रमुख की जिम्मेदारी
Chhindwara 14 January 2026
छिंदवाड़ा यशो :- विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की छिंदवाड़ा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया है।
संगठन द्वारा हिंदू सम्राट नरेंद्र पटेल को छिंदवाड़ा जिले का
जिला संयोजक नियुक्त किया गया है, जबकि
मोनू बनवारी को बजरंग दल का
जिला गौ-रक्षा प्रमुख बनाया गया है।
जिला संयोजक बनने के बाद नरेंद्र पटेल ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी
उन्हें सौंपी है, उस पर वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
उन्होंने कहा कि –
हिंदू समाज की एकता, संस्कृति की रक्षा और सेवा कार्यों को और अधिक
मजबूत किया जाएगा तथा
संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाया जाएगा।
जिला गौ-रक्षा प्रमुख मोनू बनवारी ने कहा कि-
गौ माता की सेवा और सुरक्षा बजरंग दल का
सर्वोच्च दायित्व है।
जिले में कहीं भी गौ-तस्करी, अवैध कटान या गौवंश के साथ अत्याचार
की सूचना मिलने पर संगठन तत्परता से कार्रवाई करेगा।
साथ ही गोशालाओं को सशक्त करने
और बेसहारा गौवंश की सेवा को प्राथमिकता दी जाएगी।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल छिंदवाड़ा के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।



