बालाघाटमध्यप्रदेश

सहमत संस्था ने किया कलाकारों का सम्मान

शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर सहमत कार्यशाला प्रांगण में हुआ आयोजन

Balaghat 06 October 2025

बालाघाट यशो:- राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्था ‘सहमत’ द्वारा शरद पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

सहमत के वरिष्ठ सदस्य, ख्यातिलब्ध नाट्य निर्देशक एवं
संगीतकार अशोक सागर मिश्र द्वारा लिखित और निर्देशित संगीतमय ‘पतित पावन राम कथा’ की अयोध्या सहित अन्य मंचों पर सफल प्रस्तुति देने वाले कलाकारों को इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र और सम्मान पटिका प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर,

सहमत संस्था के पदाधिकारी एवं सम्मानित कलाकारों का सामूहिक छायाचित्र

पूर्व अध्यक्ष  रमेश रंगलानी,

विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष यज्ञेश चावड़ा,

सांदीपनी विद्यालय प्राचार्य डॉ. युवराज राहंगडाले,

सहमत अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ल सहज सहित

कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

कलाकार समाज के सांस्कृतिक दूत – राजेन्द्र शुक्ल

सहमत अध्यक्ष श्री शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कलाकार नगर और जिले के सांस्कृतिक दूत होते हैं। सहमत संस्था सनातन संस्कृति के सभी आयामों — साहित्य, नाटक, संगीत और कला — को बढ़ावा देने के लिए निरंतर सक्रिय है। उन्होंने बताया कि संस्था शीघ्र ही ‘प्रतिभा खोज अभियान’ प्रारंभ करने जा रही है।

राम के आदर्शों को जीवन में अपनाएं – श्रीमती भारती ठाकुर

मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती ठाकुर ने कहा कि –

“यदि हम राम के चरित्र को अपने जीवन में उतारें तो हमारा हृदय अयोध्या बन जाएगा।”

उन्होंने कहा कि अशोक सागर मिश्र द्वारा निर्देशित संगीतमय रामकथा में बाल कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय कर सभी का मन मोह लिया।

संस्कृति के माध्यम से समाज निर्माण – रमेश रंगलानी

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहमत संरक्षक रमेश रंगलानी ने कहा कि-

सहमत संस्था ने जिले के सांस्कृतिक वातावरण को जीवंत बनाए रखा है और

राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

उन्होंने सभी कलाकारों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

सफल संचालन और धन्यवाद ज्ञापन

कार्यक्रम का सफल संचालन सहमत उपाध्यक्ष सुश्री अलका चौधरी ने किया। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर एवं सहप्रभारी चंद्रशेखर डोंगरे द्वारा दी गई।

https://www.shaalaa.com/hin/question-bank-solutions/klaa-aur-klaakaar-kaa-sm-maan-krnaa-hmaaraa-daayit-v-hai-is-kthn-pr-apne-vichaaron-kaae-shb-dbddh-kijie_174130

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!