खेलबालाघाटराजनीति

स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ: 11 अक्टूबर को बालाघाट में नमो युवा मैराथन का आयोजन

पंजीयन प्रारंभ, विजेताओं को पुरस्कार — भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने सौंपी जिम्मेदारी

Balaghat 06 October 2025

बालाघाट यशो:- भारतीय जनता पार्टी द्वारा राष्ट्रव्यापी नव जागरण की पहल के तहत आगामी 11 अक्टूबर, शनिवार सुबह 8 बजे बालाघाट नगर में नमो युवा रन (मैराथन) का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का संयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) द्वारा किया जा रहा है।

इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रामकिशोर नानो कांवरे की अध्यक्षता में कल जिला भाजपा कार्यालय में बैठक संपन्न हुई, जिसमें आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की गई। उन्होंने बताया कि स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ” अभियान के तहत यह मैराथन युवाओं में आत्मनिर्भरता और देशभक्ति का संदेश देगी।

नमो मैराथन की जिम्मेदारी सौंपी गई

इस अवसर पर जिला संयोजक किरण भाई त्रिवेदी, सह संयोजक रूपेश वैध, विवेक शिववंशी, वीरेंद्र श्रीवास, मोनिल जैन तथा सदस्य सुमित यादव, राकेश सेवईवार, रमाकांत डहाके, योगराज टेम्भरे, जैनेन्द्र कटरे सहित भाजयुमो जिला टोली संयोजक विशाल मंगलानी, प्रत्युष दुबे, सौरभ पटेल आदि को जिम्मेदारी सौंपी गई।

एक दौड़, नशा मुक्त भारत — रामकिशोर कांवरे

भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “आत्मनिर्भर भारत” और “विकसित भारत” के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए यह मैराथन “एक दौड़, नशा मुक्त भारत” का संदेश लेकर निकलेगी।

कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों के पंजीयन की प्रक्रिया क्यूआर कोड के माध्यम से प्रारंभ हो चुकी है।

पुरुष एवं महिला वर्ग के लिए पृथक-पृथक पुरस्कार घोषित किए गए हैं।

मैराथन का मार्ग हनुमान चौक से प्रारंभ होकर सुभाष चौक, काली पुतली चौक, जय स्तंभ चौक, सिविल लाइन चौक, एलआईसी चौक, डॉ. अंबेडकर चौक से होकर दो चक्र में पूरा किया जाएगा।

"बालाघाट में नमो युवा मैराथन आयोजन की बैठक"
स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ: 11 अक्टूबर को बालाघाट में नमो युवा मैराथन

सभी का सहयोग अतुलनीय — विशाल मंगलानी

भाजयुमो जिला टोली संयोजक विशाल मंगलानी ने कहा कि-

प्रस्तावित नमो युवा मैराथन के सफल आयोजन हेतु सभी चौक-चौराहों पर व्यवस्था की जा रही है।

व्यापारिक बंधु, सामाजिक प्रतिनिधि,खेल संस्थाएं और भाजपा कार्यकर्ता सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि –

वे बड़ी संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

बैठक में उपस्थित रहे

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कांवरे,

जिला उपाध्यक्ष मोनू पांडे,

जिला महामंत्री डॉ. नरेंद्र भैरम,

मीडिया प्रभारी हेमेंद्र क्षीरसागर,

सोशल मीडिया प्रभारी विवेक शिववंशी सहित अन्य

पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर अपने सुझाव साझा किए।

https://janprakashan.com/%E0%A4%AD%E0%A4%AA%E0%A4%B2-%E0%A4%AE-%E0%A4%A8%E0%A4%AE-%E0%A4%AF%E0%A4%B5-%E0%A4%B0%E0%A4%A8-%E0%A4%AE%E0%A4%B0/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!