सिवनी

नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड क्रमांक-11 में 57.14% मतदान

मूसलाधार बारिश के बावजूद मतदाताओं ने दिखाया उत्साह

Seoni, 07 July 2025
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित कार्यक्रमानुसार सोमवार, 07 जुलाई को नगरपालिका परिषद सिवनी के वार्ड क्रमांक-11 (सुभाष वार्ड) के पार्षद पद हेतु मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।

वार्ड में स्थापित तीन मतदान केंद्रों पर कुल 57.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुल 1112 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 609 पुरुष तथा 503 महिला मतदाता शामिल रहे।

प्रेक्षक और अधिकारियों ने लिया जायजा

मतदान के दौरान निर्वाचन प्रेक्षक पी.के. वर्मा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने मतदान केंद्रों का सतत निरीक्षण कर संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

भारी बारिश के बावजूद मतदाता डटे रहे

गौरतलब है कि मतदान से एक दिन पूर्व रविवार से ही क्षेत्र में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया था, जो सोमवार दोपहर लगभग दो बजे तक लगातार जारी रहा। इसके बावजूद मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति जागरूकता और उत्साह का परिचय देते हुए मतदान केंद्रों तक पहुँचकर मतदान किया।

हालांकि कुछ मतदाता — विशेष रूप से जो किसी कार्य से बाहर थे या स्वास्थ्य कारणों से असमर्थ थे — वे मौसम की विकटता के कारण मतदान से वंचित रह गए।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!