एक शाम खाटू वाले के नाम भव्य भजन संध्या, कन्हैया मित्तल के साथ
सांसद ने की जिलेवासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील, परासिया रोड सांसद कार्यालय के सामने मैदान में होगा आयोजन
Chhindwara 11 January 2025
छिंदवाड़ा यशो :- स्वामी विवेकानंद जी की जयंती (Swami Vivekananda’s birth anniversary) के अवसर पर आज 12 जनवरी को रात्रि 8 बजे से विश्व प्रसिद्ध भजन सम्राट कन्हैया मित्तल जी एक शाम खाटू वाले के नाम भव्य भजन संध्या की प्रस्तुति देंगे कन्हैया मित्तल जी का कार्यक्रम सांसद कार्यालय के सामने परासिया रोड स्थित मैदान में आयोजित किया गया है। सांसद ने जिले वासियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद बंटी विवेक साहू होंगे ।
आयोजक समिति के सदस्य मनीष गुरुनानी, संदीप राव, गुड्डा सूर्यवंशी, विनोद सूर्यवंशी ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम प्रेमियों के आगमन को देखते हुए निर्धारित पार्किंग स्थल की व्यवस्था आसाराम गुरुकुल मैदान में की गई है । समस्त श्याम प्रेमी दक्षिण दिशा में गेट से कार्यक्रम में पहुंचेंगे, वहीं विशिष्ट अतिथियों के लिए वीआईपी गेट पेट्रोल पंप के बाजू से रहेगा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुष्प वर्षा,इत्र वर्षा,56 भोग और बाबा श्याम का दरबार लगेगा, कार्यक्रम में महिलाओं के बैठने की उत्तम व्यवस्था की गई है।



