Uncategorized

सांसद खेल महाकुंभ का हुआ रंगारंग शुभारंभ

मेरा प्रयास रहेगा कि छिंदवाड़ा का खिलाड़ी राष्ट्रीय अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे: सांसद

Chhindwara 12 January 2025
छिंदवाड़ा यशो :- सांसद खेल महाकुंभ (Sansad Khel Mahakumbh) के तहत आयोजित किये जाने वाले 32 खेलों का रंगारंग उद्घाटन समारोह स्टेडियम मैदान में किया गया । इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू, महापौर विक्रम आहाके, विजय पांडे,अजय सक्सेना, विश्वामित्र अवॉर्डी के आर तिवारी, सभापति जागेंद्र अल्ड़क, राहुल उड़के, मनोज सक्सेना, शिल्पा राकेश पहाड़े, अरुणा मनोज कुशवाहा, चंद्रभान देवरे,मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ,सौरभ ठाकुर, पंकज पाटनी, गयासुद्दीन पक्ष भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती गरिमा दामोदर, सहायक संचालक डी पी डेहरिया, जिला खेल अधिकारी रामा राव नागले ,प्रताप ईवनाती, सहित अन्य जनप्रतिनिधि व विभिन्न खेल संगठनों के अध्यक्ष ,सचिव विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन , सरस्वती पूजन व सरस्वती वंदना के साथ हुआ । मुख्य अतिथि विवेक बंटी साहू द्वारा ध्वजारोहण किए जाने के पश्चात 32 खेल प्रतियोगिताओं में भाग लेने प्रतिभागी खिलाडिय़ों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी गई, तत्पश्चात खिलाडिय़ों को विधिवत शपथ दिलाई गई ।प्रतियोगिता के प्रतिवेदन का वाचन भाजपा खेल प्रकोष्ठ संयोजक अंकित सोलंकी ने किया जिसमें उन्होंने अतिथियों के समक्ष जानकारी देते हुए बताया कि इस खेल महाकुंभ में जिले भर के चार लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं यह ऐतिहासिक खेल आयोजन छिंदवाड़ा जिले के खेल इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज होगा। इस दौरान अतिथियों के समक्ष योगासन, होला हूप, बुशु ,रोप स्किपिंग के उत्कृष्ट खिलाडिय़ों द्वारा अपनी खेल विद्या का प्रदर्शन किया गया । सांसद विवेक बंटी साहू ने सभी खिलाडिय़ों को खेल भावना का परिचय देते हुए उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया। मुख्य अतिथि द्वारा उद्घाटन की विधिवत घोषणा के पश्चात रंगारंग गुब्बारे आकाश में छोड़े गए।

खेल महोत्सव शुभारंभ अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू ने कहा कि मेरा प्रयास रहेगा कि जिले के बच्चे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचे इस खेल महाकुंभ से प्रतिभाशाली बच्चों को आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। सांसद ने कहा कि स्कूलों में प्रतियोगिता आयोजित कर खेलों का वातावरण बनाएं जिससे आगे जाकर विद्यार्थी अपनी भूमिका निभा सके।

कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन संयोजक नितिन खंडेलवाल एवं कार्यक्रम का संचालन राकेश चौरसिया द्वारा किया गया।
सांसद खेल महाकुंभ के तहत विद्यालय स्तर पर कक्षा 1 से 5 ,6 से 7 तथा 9 से 12 तक के समस्त विद्यालयों में खेलकूद प्रतियोगिताओं का संचालन 16 जनवरी तक किया जावेगा , जो की विद्यालय स्तर तक सीमित होगा । 12 जनवरी से 19 जनवरी के मध्य 32 खेल फुटबॉल, क्रिकेट टेनिस बॉल ,कबड्डी, वालीबाल, कैरम ,बास्केटबॉल ,शतरंज ,हॉकी, खो खो ,बैडमिंटन, पावर लिफ्टिंग, वेट लिफ्टिंग ,बॉडी बिल्डिंग, टेबल टेनिस, लॉन टेनिस, साइकिलिंग ,कराते, एथलेटिक्स, कुश्ती, हैंडबॉल, योगासन ,तीरंदाजी ,बुशु ,स्केटिंग, रस्साकसी, जुजुत्सु रोप स्किपिंग ,नेटबॉल, पतंग,शूटिंग ,मैराथन और दिव्यांग खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हो जावेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!