जनसुनवाई में मानवता की मिसाल: अनामिका को मिला नया जीवन आधार
Seoni 01 July 2025
सिवनी यशो:- प्रशासनिक जनसुनवाई समस्याग्रस्त आमजनों के लिये कितनी उपयोगी और सार्थक होती है यह तब महसूस होता है जब कोई विषम परिस्थिती से जूझ रहे व्यक्ति को राहत प्राप्त होती है । हालांकि ऐसे क्षण हर जनसुनवाई के दोरान आते है परंतु आज 01जुलाई की जनसुनवाई में बहुत ही भावुक क्षण देखने को मिला, जिसका जिला कलेक्टर संस्कृति ने तत्परता से निराकरण किया ।
जनसुनवाई कार्यक्रम में उस समय भावुक क्षण देखने को मिला जब ग्राम खैरीकला निवासी वृद्धा श्रीमती छोटीबाई यादव अपनी नातिन अनामिका यादव के आधार कार्ड की समस्या लेकर पहुँचीं। अनामिका के माता-पिता उपलब्ध नहीं होने के कारण उसका लालन-पालन दादी छोटीबाई ही कर रही हैं, लेकिन अभिभावक दस्तावेज़ों की अनुपस्थिति में आधार नहीं बन पा रहा था। यह समस्या अनामिका के स्कूल में दाख़िले और सरकारी योजनाओं के लाभ उठाने में बड़ी बाधा बन चुकी थी।
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता की अध्यक्षता में आयोजित इस जनसुनवाई में छोटीबाई की पीड़ा सुनकर प्रशासन ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाई। कलेक्टर के निर्देश पर जनसुनवाई स्थल पर ही अनामिका का आधार कार्ड तुरंत बनवाया गया और उसे जारी कर दिया गया।
छोटीबाई की आँखों में राहत और चेहरे पर मुस्कान साफ़ झलक रही थी। उन्होंने प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि “अब मेरी नातिन को उसका हक़ मिलेगा, वह स्कूल जा सकेगी।



