सिवनीधर्ममध्यप्रदेश

10 जनवरी को होगा अजीमुश्शान जश्ने दस्तार बंदी व पैगाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस

कुरान की हिफ़ाज़त करने वाले हाफ़िज़ व कारी तलबा की होगी दस्तार बंदी, देश के नामचीन उलेमा देंगे इंसानियत का संदेश

Seoni 06 January 2026
सिवनी यशो:- दारुल उलूम रजविया अशरफीया के तत्वावधान में सालाना अजीमुश्शान जश्ने दस्तार बंदी एवं पैगाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस का आयोजन आगामी 10 जनवरी को नमाज़-ए-ईशा के बाद किया जाएगा। यह भव्य धार्मिक व सामाजिक आयोजन रजा मस्जिद के पास, गांधी वार्ड, सिवनी में संपन्न होगा।

10 तलबा की होगी दस्तार बंदी

इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती हसन रज़ा नूरी साहब ने बताया कि इस पावन अवसर पर कुरान की हिफ़ाज़त और तिलावत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 तलबा की सनद के साथ दस्तार बंदी की जाएगी।
इनमें 5 हाफ़िज़-ए-क़ुरान तथा 5 हाफ़िज़ व कारी-ए-क़ुरान शामिल हैं।

दस्तार बंदी प्राप्त करने वाले तलबा

  • हाफ़िज़ शोहेल रज़ा

  • हाफ़िज़ आशिक अंसारी

  • हाफ़िज़ अब्दुल सलाम

  • हाफ़िज़ अमजद रज़ा

  • हाफ़िज़ शकील अंसारी

  • हाफ़िज़ कारी मोहम्मद अबुल कलाम

  • हाफ़िज़ कारी मोहम्मद गुलाब अंसारी

  • हाफ़िज़ कारी मोहम्मद रोशन परवेज़

  • हाफ़िज़ कारी मोहम्मद शादाब रज़ा

  • हाफ़िज़ कारी मुराद रज़ा

देश के प्रतिष्ठित उलेमा-ए-किराम करेंगे शिरकत

कार्यक्रम में बतौर मेहमान-ए-ख़ुसूसी देश के प्रसिद्ध उलेमा-ए-किराम शिरकत करेंगे, जिनमें प्रमुख रूप से—

  • हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती नाज़िर अशरफ़ क़ादरी साहब

  • हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती अफ़ज़ाल अहमद रज़वी साहब

  • हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती मुहामिद ग़ज़ाली साहब

  • हज़रत अल्लामा मौलाना मुफ्ती तुराबुद्दीन रज़वी साहब क़िब्ला

उलेमा-ए-किराम अपने प्रभावशाली खिताबों के माध्यम से शांति, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देंगे।

निज़ामत, नात व तिलावत

  • निज़ामत : कारी हनीफ रज़ा

  • नातख्वानी : हाफ़िज़ रफ़ीक़ आलम साहब, गुलाम रज़ा

  • तिलावत-ए-क़ुरान : कारी आज़म रज़ा साहब

अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील

दारुल उलूम रजविया अशरफीया की ओर से क्षेत्र के तमाम अकीदतमंदों एवं नागरिकों से अपील की गई है कि वे इस अजीमुश्शान दस्तार बंदी व पैगाम-ए-इंसानियत कॉन्फ्रेंस में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button