छिंदवाड़ादेश विदेशधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशसिवनी

बम भोले कावड़ यात्रा, 21अगस्त को मुंडारा से दिघौरी

 

बम भोले कावड़ यात्रा, 21अगस्त को मुंडारा से दिघौरी - Seoni News
सिवनी यशो:- मां बैनगंगा के उद्गम स्थल मुंडारा से 21 अगस्त सोमवार प्रात: 8:30 बजे मुंडारा से दिघौरी तक मोटर सायकल से निकाली जाएगी पवित्र बम-बम भोले कांवड यात्रा शिव भजनो की सुमधुर धुन के साथ श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बस स्टैंड सिवनी की नेतृत्व में निकाली जाएगी जिसमें समिति के सभी सदस्य एवं शिव भक्त शामिल होंगे।

बम भोले कावड़ यात्रा, 21अगस्त को मुंडारा से दिघौरी - Seoni News
देवाधि देव महादेव भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास मे ब्रह्मलीन द्विपीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली बम बम भोले कावड़ यात्रा इस वर्ष भी मोटर सायकल वाहनों से प्रात: 8:30 बजे मां बैनगंगा के उद्गगम स्थल मुंडारा से कलशों में पवित्र जल भरकर बम-बम भोले के जय उदघोष के साथ निकाली जाएगी। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के सभी सदस्यों के द्वारा उदगम स्थल मुंडारा मे विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बैनगंगा की आरती व पूजनपाठ किया गया जाएगा, तदोपरांत डी जे की सुमधुर धुन मे शिव भजनो के साथ बम-बम बोले कांवण यात्रा आरंभ होकर बडकुमारी, गोपालगंज मार्ग से होते हुए मात्तृधाम पहुंचेगी। जहां पर सभी श्रद्धालुगणों द्वारा विराजित मां त्रिपुर सुंदरी का दर्शन, पूजन कर तत्पश्चात यात्रा कातलबोडी से मुंगवानी होते हुए पितृधाम दिघौरी पहुंची। बाबा भोलेनाथ के विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग पर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति के अध्यक्ष व सभी सदस्यों व श्रद्धालुगणों के द्वारा पवित्र मां बैनगंगा के जल से जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति की ओर से आप सभी शिव भक्तों से विनम्र अपील की जाती है कि आप अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कावड़ यात्रा को सफल बनाएं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button