धनतेरस-दीपावली पर सिवनी शहर की यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 18-20 अक्टूबर तक मार्ग और वाहनों पर प्रतिबंध
नगर प्रशासन ने नेहरू रोड, बुधवारी बाजार और प्रमुख मार्गों पर भारी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित की, बसों के लिए नया मार्ग तय
Seoni 18 October 2025
सिवनी यशो :- आगामी धनतेरस और दीपावली पर्व के अवसर पर 18 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2025 तक शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। नगर प्रशासन ने आम जनता और वाहन चालकों से अपनी सुविधा और सुरक्षा के लिए मार्गदर्शन किया है।
भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
दिनांक 18.10.2025 से 20.10.2025 तक सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
दो-पहिया वाहन चालकों के लिए निर्देश
असुविधा से बचने के लिए दो-पहिया वाहन चालकों से अपील है कि वे अपने वाहनों को नगर पालिका सिवनी के पीछे बने पार्किंग स्थान (पुरानी सब्जी मंडी) में पार्क करें और बाजार (नेहरू रोड एवं बुधवारी बाजार) में प्रवेश करें।
चार-पहिया और लोडिंग वाहनों के मार्ग प्रतिबंध
दिनांक 18.10.2025 से 20.10.2025 तक शाम 3:30 बजे से रात 11 बजे तक निम्न मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा:
नगर पालिका चौक से नेहरू रोड तक और शुक्रवार
गणेश चौक से शुक्रवारी तक मार्ग
ढीमरी मोहल्ला से गिरजा कुण्ड बुधवारी बाजार तक मार्ग
घसियारी मोहल्ला चौक से शुक्रवारी चौक तक मार्ग
मालू तिराहा से कमल स्टोर बुधवारी बाजार मार्ग
बसों के लिए नया मार्ग
नागपुर और छिंदवाड़ा जाने वाली बसें शाम 3:30 बजे से बस स्टैंड से लूघरवाड़ा – नगझर होते हुए बायपास से आवागमन करेंगी।
(बस स्टैंड से नगरपालिका चौक और छिंदवाड़ा चौक मार्ग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।)
> प्रशासन ने यात्रियों और आम जनता से अपील की है कि वे समय पर निकलें, निर्धारित मार्गों का पालन करें और यातायात नियमों का पालन करें।



