छिंदवाड़ाधर्ममध्यप्रदेश

2026 से 2030 तक चलेगा शताब्दी वर्ष, आगरा में माता भगवती देवी शर्मा की जन्मस्थली पर भव्य स्मारक निर्माण होगा।

शांतिकुंज हरिद्वार प्रतिनिधियों ने शताब्दी वर्ष की कार्ययोजना साझा की, कार्यकर्ताओं ने समयदान-अंशदान का संकल्प लिया

Chhindwara 17 August 2025
छिंदवाड़ा यशो:- अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ मधुवन कॉलोनी स्थित युग ऋषि सभागार में जन्म शताब्दी जनसंपर्क जिला स्तरीय गोष्ठी का आयोजन हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ देवमंच पर दीप प्रज्वलन से हुआ जिसमें टोली नायक प्रभाकांत तिवारी,

टोली सहायक श्रवण गीते,

उपजोन समन्वयक दिनेश देशमुख,

जिला समन्वयक अशोक कावले

तथा गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख ट्रस्टी अशोक माहोरे सहित सभी तहसीलों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्ययोजना और उद्बोधन

जिला सहायक समन्वयक अरुण पराड़कर ने बताया कि आगामी वर्ष 2026 में संस्थापक युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्य और माता भगवती देवी शर्मा की जन्म शताब्दी वर्षगांठ पर राष्ट्रीय और विश्व स्तरीय कार्यक्रम होंगे।

शांतिकुंज प्रतिनिधि प्रभाकांत तिवारी ने कहा कि 2026 से 2030 तक लगातार शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा।

जनवरी 2026 में शांतिकुंज हरिद्वार में विशेष चिंतन शिविर तथा नवम्बर 2026 में विश्व स्तरीय कार्यकर्ता शिविर आयोजित होगा।

भव्य स्मारक निर्माण

माता भगवती देवी शर्मा की जन्मस्थली आगरा (उ.प्र.) में भव्य स्मारक निर्माण की योजना है जिसके लिए समयदान और अंशदान का संकल्प पत्र कार्यकर्ताओं से भरवाया गया।

जिला लक्ष्य और संकल्प

उपजोन समन्वयक दिनेश देशमुख ने वर्ष 2025-26 के लिए क्षेत्रीय कार्ययोजना साझा की।

जिला समन्वयक अशोक कावड़े ने अंग-अवयव पाठ कराया।
ट्रस्टी अशोक माहोरे ने आभार व्यक्त किया।

व्यवस्थापक जेपी साहू ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया।
सभी कार्यकर्ताओं ने जन्म शताब्दी वर्ष में समयदान व अंशदान का संकल्प लिया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!