WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

भाजपा सरकार ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना में संशोधन

कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ व कांग्रेस पार्षद दल ने किया विरोध

Chhindwara 11 December 2024

छिंदवाड़ा यशो:- प्रदेश की भाजपा सरकार (BJP government) गरीब व वंचित वर्ग पर लगातार प्रहार कर रही। महंगाई से बिगड़े आर्थिक तानेबाने को सुधारने में जुटे आवास विहीन परिवारों पर भाजपा सरकार ने एक और प्रहार कर दिया है। प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) में किए गए संशोधन का सबसे बड़ा असर उन लोगों पर पडऩा है जिनके पास मकान बनाने के लिए भी स्वयं की भूमि भी नहीं है और अब सरकार उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले लाभ से भी वंचित कर चुकी है।

भाजपा सरकार के गरीब हटाओ अभियान के खिलाफ कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस पार्षद दल ने मोर्चा खोला। स्थानीय राजीव कांग्रेस भवन से कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ व कांग्रेस पार्षद दल ने रैली निकालकर भाजपा सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में किए गए संशोधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मुख्य मार्ग से होते हुए रैली नगर पालिक निगम कार्यालय पहुंची, यहां विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की महिलाओं व कांग्रेस की महिला पार्षदों ने निगम कार्यालय के मुख्यद्वार पर धरना देकर यह मांग की कि पूर्व की भांति ही प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नगर पालिक निगम के समस्त टैक्सधारियों को दिया जाए। कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ (Congress slum cell)  एवं कांग्रेस पार्षद दल (congress councilor party) ने सामूहिक रूप से निगम में ज्ञापन प्रस्तुत किया जिसमें उल्लेख किया कि वर्ष 2018 से 2024 तक नगर निगम में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत सभी टैक्सधारियों को योजना का लाभ प्राप्त होता था किन्तु वर्तमान में इस योजना में संशोधन कर दिया गया है जिसके चलते अब प्रत्येक व्यक्ति इस योजना से लाभांवित नहीं हो सकता।

योजना के नियमों को पूर्व की भांति ही रखते हुए सभी को योजना का लाभ दिलाने की मांग कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस पार्षद दल के द्वारा की गई साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि अविलम्ब योजना को पूर्व की भांति संचालित नहीं किया जाता है तो कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ एवं कांग्रेस पार्षद दल उग्र आंदोलन करेगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

आयोजित धरना प्रदर्शन व ज्ञापन सौंपते समय हंसा अम्बर दाढ़े नेता प्रतिपक्ष नगर पालिक निगम, कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ अध्यक्ष फिरोज खान, पार्षद दल श्रीमती मंजू बैस, श्रीमती सरला सिसोदिया, श्रीमती सरिता चिंटू काले, तरूण कराड़े, ब्रजेश उर्फ टिंकू राय, राजकुमारी, अमरीन, इरफान व बिलाल राजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!