WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

सिवनी में बन रहे फर्जी प्रमाण पत्र, राष्ट्र के लिये हो सकते है खतरनाक – राजिक

Seoni 11 December 24
सिवनी यशो:- सिवनी नगर में डिजिटल (digital) जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र  (birth-death certificate) ऑनलाइन फर्जी बनाये जा रहें है, भैरोगंज अंबिका चौक के आगे संचालित ऑनलाइन सेन्टर से मोटी रकम लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाये जा रहे है । इस ऑनलाइन सेन्टर से 22-2-1958, 1-1-1975, 1-1-1981 तिथि के तीन डिजिटल जन्म प्रमाण पत्र उप-रजिस्टार (जन्म मृत्यु) डिस्ट्रिक हास्पिटल सिवनी के पद नाम के हस्ताक्षर से उक्त प्रमाण पत्र बनाए गये है इन फर्जी जन्म प्रमाण पत्रों में मध्यप्रदेश शासन का चिन्ह एवं जन्म-मृत्यु का चिन्ह (मोनो) एवं क्यूआर कोड अंकित है पंजीकरण संख्या भी गलत है। यह बात का खुलासा करते हुये नगर पालिका परिषद के सभापति एवं जिला कांग्रेस के प्रवक्ता राजिक अकील खान ने गंभीर चिंता व्यक्त की है और कहा है कि इस प्रकार के फर्जी प्रमाण पत्र से राष्ट्र को गंभीर खतरा हो सकता है । श्री खान ने प्रशासन से तत्काल कार्यवाही की मांग की है ।

श्री खान ने कहा है कि इन प्रमाण पत्रों की सत्यता पता करने हेतु जानकारी जिला चिकित्सालय उप-रजिस्टार से ली गई, तो उन्होंने यह बताया कि जिला चिकित्सालय में जुलाई 2007 के पूर्व जन्म-मृत्यु का कोई रिकार्ड दर्ज नही है, जुलाई 2007 के पूर्व के जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जिला चिकित्सालय से नहीं बनाये जाते। इसके पूर्व में भी फर्जी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के मामले हमारे संज्ञान में आये थे जिसकी शिकायत हमारे द्वारा की शिकायत की गई थी। जो जन्म प्रमाण पत्र आपके द्वारा मुझे दिखाये गये है वह प्रमाण पत्र पूर्णत: फर्जी है। जिला चिकित्सालय द्वारा इस तरह के कोई जन्म प्रमाण पत्र जारी नहीं किये गये है।

यह मामला बहुत ही गंभीर है कोई भी असामाजिक तत्व, बाहरी व्यक्ति, इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र बनाकर राष्ट्र के लिए खतरा साबित हो सकता है, फर्जी बीमा क्लेम प्राप्त करने शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए इस तरह के फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग कर नियम विरूद्व लाभ ले सकते है। जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक से निवेदन है कि अतिशीघ्र फर्जी जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाले गिरोह का भण्डा फोड़कर उन पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने का कष्ट करें।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!